मोहब्बत में प्रेमिका को मिली खौफनाक सजा, प्रेमी ही बना जान का दुश्मन, मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई माह की मोहब्बत और अपने सपनों में खोई प्रेमिका ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसका प्रेमी ही उसका कातिल बनेगा। प्रेमिका ने साथ चलने की जिद क्या की कि प्रदीप ने अपनी प्रेमिका का ही कत्ल कर डाला और फिर...
घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। छपरौली थाना क्षेत्र के हेवा गांव में रजिया की हत्या उसके ही प्रेमी ने चुन्नी से गला घोंट कर की थी। आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने प्रेमी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
एसपी जयप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि हेवा गांव में नौ अप्रैल की रात में रजिया पुत्री सत्तार अचानक घर से लापता हो गई। 10 अप्रैल की सुबह युवती का शव घर के पास ही स्थित तालाब के किनारे पड़ा मिला। पिता ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गांव के ही प्रदीप कुमार पुत्र भोपाल सिंह को नलकूप से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल लिया। आरोपी प्रदीप का ढाई माह से रजिया के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। नौ अप्रैल की रात में रजिया ने उसे फोन कर मिलने को बुलाया। वह रजिया के घर के पास ही उससे मिलने के लिए चला गया। एक घंटे तक दोनों ने बैठ कर बातें की। इसी दौरान रजिया के परिजन जाग गए। उसने रजिया को घर वापस जाने के लिए कहा, लेकिन वह घर जाने के लिए तैयार नहीं हुई। वह प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ गई। पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ। रजिया से पीछा छुड़ाने के लिए प्रदीप ने चुन्नी से रजिया का गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद शव को कंधे पर उठाकर तालाब में फेंकने की कोशिश की, लेकिन शव आधा तालाब में व आधा बाहर रह गया। हत्या करने के बाद वह अपने घर आकर सो गया था।
पढ़ें : इश्क हुआ और ले गया भगाकर, फिर कर डाली प्रेमिका की हत्या
ढाई माह की मोहब्बत और जिद पर सजा-ए-मौत
मृतक रजिया को नहीं पता था कि उसे मोहब्बत करने की सजा अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी। ढाई माह पहले ही उसे प्रदीप से मोहब्बत हुई। रात को परिजनों के सो जाने के बाद रजिया अपने प्रेमी से मिलने तालाब के किनारे आ जाती थी। दोनों मोबाइल पर भी बातें करते थे। परिजनों ने रजिया की निकाह तय कर दिया था। ईद के बाद निकाह होना था। रजिया अपने प्रेमी से ही शादी करना चाहती थी। उसने प्रदीप से भागकर शादी करने को कहा था, लेकिन वह नहीं माना।
इस तरह बढ़ गई नजदीकियां
एसपी ने बताया मृतक रजिया के पिता सत्तार आरोपी प्रदीप के चाचा के खेतों में काम करता है। खेती-बाड़ी का सारा काम सत्तार ही संभालते हैं। इसी वजह से दोनों परिवारों में आना जाना बन गया था। करीब ढाई माह तक उनकी प्रेम कहानी चली। रजिया उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। वह उससे शादी करना चाहती थी।
साथ ले चलो या फिर दे दो मौत
आरोपी प्रदीप ने बताया कि मृतक रजिया उस पर अटूट विश्वास करती थी। जब रजिया के परिवार वाले जाग गए तो उसने कहा या तो अपने साथ ले चलो, नहीं तो जान से मार दो। झगड़ा बढ़ा, इसके बाद रजिया की हत्या कर दी। मौत सामने देख उसने छूटने की भी काफी कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/