फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Love, and ran away, the murder of girlfriend

इश्क हुआ और ले गया भगाकर, फिर कर डाली प्रेमिका की हत्या

Sun, 31 Dec 2017 07:50 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 31 Dec 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
Love, and ran away, the murder of girlfriend
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर जनपद में एक सप्ताह पूर्व नाले में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने अपने भाई के साथ मिलकर की थी। आरोपियों ने शव नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके भाई की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी दिलशाद ने बताया है कि वह कुछ दिन पूर्व सुहिला को अपने साथ भगाकर ले गया था और हरियाणा के यमुनानगर के ग्राम छचरौली में जाकर उसके साथ रहने लगा। कुछ ही दिन में दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। 17 दिसंबर को सुहिला को लेकर दिलशाद अपने गांव छज्ज्पुरा पहुंचा। तो परिजनों ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। जिसके बाद वह सुहिला को बाग में बने कमरे में ले गया। उसके बाद दिलशाद ने अपने भाई नौशाद से इस बारे में बात की तो नौशाद ने उसे जवाब दिया कि सुहिला को रास्ते से हटा देगा, तभी उसे घर में घुसने दिया जाएगा। जिस पर उन्होंने सुहिला की हत्या करने का षडयंत्र बना लिया। दोनों भाई आम के बाग में बने कमरे में पहुंचे। वहां उसका गला घोंट दिया और उसे नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : दरोगा की वर्दी पहनकर देता था वारदात को अंजाम, सीधे चलाता था गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

Love, and ran away, the murder of girlfriend
एसएसपी बबलू कुमार

जनकपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम छज्जपुरा स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे स्थित नाले से 24 दिसंबर को एक महिला का शव बरामद हुआ था। 26 दिसंबर को उसकी पहचान सुहिला पत्नी शहजाद निवासी जन्नत कालोनी ग्राम हबीबगढ़ के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतका के पति ने दिलशाद निवासी छज्जपुरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा एवं एसएसआई अब्दुल वसीम ने आरोपी की तलाश में टीम को लगा दिया। 30 दिसंबर को पुलिस ने देहरादून रोड स्थित ग्राम छज्जपुरा तिराहा से आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बाग में रखे पुआल के ढेर से मृतका का आधार कार्ड, तीन फोटो, एक जोड़ी सैंडिल बरामद किए।

दिलशाद ने गला दबाया, नौशाद ने पैर पकड़े
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया पूछताछ में दिलशाद ने बताया कि जब सुहिला को मारने के लिए दिलशाद और नौशाद बाग में पहुंचे तो उस समय सुहिला सो रही थी। जाते ही उन्होंने सुहिला को दबोच लिया। दिलशाद ने सुहिला का मुंह दबाया और नौशाद ने सुहिला के पैर पकड़े। कुछ ही देर में सुहिला बेहोश हो गई, लेकिन उसकर सांसें चल रहीं थीं। उसके बाद दिलशाद ने सुहिला के मुंह में पॉलीथिन ठूंसकर मुंह दुपट्टे से बांध दिया और उसे उठाकर दोनों भाइयों ने नाले में फेंक दिया। जहां उसकी मौत हो गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed