फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of Female gangster in Bijnore, and filed case on three people

महिला गैंगस्टर की गला रेतकर हत्या, लाश देख उड़े सहेली के होश, तीन युवकों पर केस दर्ज

Thu, 23 Aug 2018 09:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 23 Aug 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
Murder of Female gangster in Bijnore, and filed case on three people
फाइल फोटो

यूपी के बिजनौर में ज्ञान विहार कॉलोनी में किराए के मकान पर रहने वाली महिला गैंगस्टर की बुधवार की रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह उसकी सहेली मकान पर पहुंची तो हत्या का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या के संबंध में सुबूत जुटाए है। साथ ही मृतका की सहेली की ओर से तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, मामले में नामजद एक आरोपी ने खुद ही थाने पहुंच कर स्वयं को निर्दोष बताया। फिलहाल पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

 
उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले के गांव तिवारी नगर बिंदू खाता निवासी मधु उर्फ पूजा (36) की शादी 17 साल पहले बिजनौर से सटे गांव आदोपुर निवासी मुकेश के साथ हुई थी। पूजा के चार बच्चे हैं। पांच साल पहले वह बच्चों को पति के पास छोड़कर अलग रहने लगी। पति से उसने रिश्ता नाता खत्म कर दिया था। दो माह से वह नगीना मार्ग स्थित ज्ञान विहार कॉलोनी में सरदार विजय सिंह के मकान में किराए पर रहती थी। बुधवार की रात उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसका पता उसकी सहेली प्रियंका के गुरुवार की सुबह मकान पर पहुंचने पर चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक पूजा इससे पूर्व ज्ञान विहार कॉलोनी में बराबर के मकान में रहती थी। पूजा के साथ गांव छोइया नगली निवासी ऋषिपाल की पुत्री प्रियंका भी रहती है। प्रिंयका के अलावा कुछ अन्य युवतियों का भी मकान पर आना जाना था। पुलिस पूछताछ में प्रियंका ने बताया पूजा के पास बिजनौर के मालती नगर कॉलोनी निवासी आदित्य, कस्बा झालू निवासी नवनीत व बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी निवासी मासूम का आना जाना था। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वह अपने भाई के साथ नजीबाबाद गई थी। बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे उसने पूजा से मोबाइल पर बात की तो उसकी आवाज लड़खड़ाई  लग रही थी। पूजा ने बताया था कि उसके मकान पर आदित्य, नवनीत व मासूम है।

विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब सात बजे वह अपनी सहेली के साथ मकान पर पहुंची तो मकान के दरवाजे खुले थे। कमरे के अंदर जाकर देखा तो पूजा के मुंह पर तकिया रखा था। तकिया हटाकर देखा तो उसकी गर्दन खून में सनी थी। उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रियंका ने आदित्य, नवनीत व मासूम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

सद्दाम गैंग से ताल्लुक रखती थी पूजा
पूजा जिले के शातिर सद्दाम गैंग से ताल्लुक रखती थी। इस गैंग ने वर्ष 2015 में नहटौर में पूर्व सीएमओ एसके भटनागर के घर डाका डाला था। वर्ष 2016 में पुलिस ने नहटौर निवासी सद्दाम गैंग को दबोचा था। उसके साथ नहटौर का वहीद, सरफराज, पूजा, गांव मसीत का शादाब भी पकड़ा गया था। पूजा समेत पूरे गैंग पर गैंगस्टर भी लगी थी। सद्दाम को छोड़कर गैंग के बाकी सदस्य जेल से बाहर है। पुलिस के मुताबिक पूजा ब्लैकमेल करने में भी माहिर थी। जो उसके जाल में फंस गया उसे ही पूजा ने ब्लैक मेल किया। 

नौ बजे चला गया था मकान से  
कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक मामले में नामजद कराए गए नवनीत ने बृहस्पतिवार को ही थाने आकर बताया कि वह पूजा के कमरे से रात नौ बजे चला गया था। उस समय मासूम और आदित्य कमरे पर थे। पूजा की हत्या में उसका हाथ नहीं है। फिलहाल पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

रोज शराब पीती थी मृतका  
प्रियंका के मुताबिक पूजा मकान पर आने वाले नवनीत, आदित्य व मासूम के साथ रोजाना शराब पीती थी। ये युवक रोज वहां आते थे। शराब पीने की पूजा को लत पड़ गई थी। इसके अलावा कई अन्य युवतियों का भी उसके घर आनाजाना था।

दोनों को प्रेमजाल में रखा था फंसा  
कोतवाल के मुताबिक अब तक की जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि पूजा ने पहले मासूम को अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था। अब आदित्य से उसकी नजदीकी बढ़ गई थी। यह बात मासूम को अच्छी नही लग रही थी। मासूम आदित्य को पूजा से दूर करना चाहता था। रोज उसके पास जाता था। पर अपने मकसद में मासूम कामयाब नहीं हो पा रहा था। पुलिस का शक है कि आदित्य या मासूम दोनों में से किसी एक ने पूजा की हत्या की है।

मुकेश को सौपा पूजा का शव 
पुलिस ने पूजा के पति मुकेश को बुलाकर पूजा का शव उसे सुपुर्द कर दिया। मुकेश पुलिस से कहता रहा कि आठ दस साल से उसका पूजा से कोई वास्ता नहीं है। वह अपने बच्चे पाल रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed