मुजफ्फरनगर: युवक का शव देख परिवार में मचा कोहराम, दलितों में आक्रोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में दलित युवक की हत्या किए जाने की सूचना पर एसपी देहात फोरेंसिक विभाग की टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची। फोरेंसिक विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों के नमूने लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिवार वाले विरोध करने लगे। परिवार की महिलाएं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा करने लगी। एसपी देहात ने घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन देकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया।
मोहल्ला चमारान निवासी कपिल शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उस समय लापता हुआ था, जब वह कस्बे की नई तहसील के पास ठेले पर केले बेच रहा था। इसी दौरान उसे कोई बुलाकर ले गया। वह वापस नहीं आया तो उसके परिवार वाले ठेली को अपने साथ घर ले गए और शुक्रवार को देर रात के समय पुलिस को दी गई। कस्बे और आसपास के खेतों में परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही सीओ हरिराम यादव, उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र और इंस्पेक्टर प्रभाकर केन्तुरा व जयभगवान यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस के साथ काफी विचार विमर्श किया। मृतक के परिवार की महिलाओं ने कोतवाली में जाकर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने केस का खुलासा कर हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की।
वहीं मौके पर पहुंचे एसपी देहात आलोक कुमार के आश्वासन पर महिलाएं व परिवार वाले संतुष्ट हुए। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता रामकिशन ने अज्ञात में कोतवाली में दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/