फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of a child in Meerut, commotion in the police station

नाले में मिली बच्चे की लाश, जनाक्रोश भड़का, SSP ने दिया आश्वासन

Wed, 21 Mar 2018 01:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 21 Mar 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
Murder of a child in Meerut, commotion in the police station
परिजनों से जानकारी लेती एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

यहां एक बच्चे का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर थाने का घेराव कर लिया। वहीं एसएसपी मंजिल सैनी मौके पर पहुंची और...

विज्ञापन


दरअसल, मामला यूपी के मेरठ जिले का है। खरखौदा के मोहल्ला खड़खड़ियान निवासी किराना व्यापारी मनोज के अपहृत पुत्र दक्ष (9 वर्ष) का शव मिलने पर लोगों में आक्रोश भड़क गया। सैकड़ों लोगों ने खरखौदा थाने का घेराव कर हापुड़ रोड जाम कर दी। मौके पर पहुंचीं एसएसपी मंजिल सैनी ने परिजनों को जल्द खुलासे का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन


किराना व्यापारी मनोज 15 मार्च को परिवार के साथ मेरठ आए थे, जबकि घर पर उनका बेटा दक्ष व परिवार के अन्य सदस्य थे। इसी दौरान दक्ष मरम्मत के लिए दिए घर के मोबाइल फोन को लेने मोबाइल की दुकान पर गया, लेकिन वापस नहीं आया। उसके पिता मनोज ने अपहरण का केस दर्ज कराया। मंगलवार को उसका शव रसूलपुर धनतला के जंगल में गंदे नाले के कूडे़ में फंसा मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दिए बिना शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाराज सैकड़ों व्यापारियों और महिलाओं ने थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। महिलाएं थाने के सामने हापुड़ रोड पर धरना देकर बैठ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : PHOTOS: कलयुगी पिता ने ये क्या कर डाला... हर कोई देखकर हैरान

वहीं, दक्ष के पिता ने कहा कि उसका बेटा बाजार से ही लापता हुआ है। बाजार में ही बेटे के हत्यारे हैं। कार्रवाई की मांग करते-करते वह थाने में ही बेहोश हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या होने की पुष्टि हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed