हत्या: मंगेतर पर की आपत्तिजनक टिप्पणी तो खोया आपा, युवक की ईंट से कुचलकर की हत्या, 50 से ज्यादा किए वार
मेरठ के टीपीनगर में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। दोस्तों के साथ शराब पी रहे युवक ने मंगेतर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर ईंट से कुचलकर हत्या कर दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मंगेतर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर शराब पी रहे दोस्तों ने युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव की शनाख्त प्रवीण कुमार (22) के रूप में हुई। परिजनों ने प्रवीण के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से खून से सनी दो ईंट भी बरामद की गई।
मोहल्ला बेरीपुरा निवासी प्रवीण कुमार पुत्र गुलाब सिंह दर्जी का काम करता था। गुरुवार रात वह दोस्त जगन्नाथपुरी आदित्य अपार्टमेंट निवासी अभिषेक दयाल और एक नाबालिग के साथ टीपी नगर में शराब पी रहा था।
टीपी नगर में शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने मौके पर जांच की और प्रवीण की पहचान होने पर उसके परिजनों को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और प्रवीण के दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ संतोष कुमार सिंह ने भी हिरासत में लिए गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की।
इसके बाद अभिषेक ने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से खून से सनी दो टूटी ईंट और प्रवीण का मोबाइल भी बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से अभिषेक को न्यायिक हिरासत में जेल और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया।
आरोपियों ने 50 से ज्यादा किए वार
आरोपियों ने प्रवीण की हत्या वीभत्स तरीके से की। सिर और चेहरे पर 50 से ज्यादा बार प्रहार किए गए। उसे पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। शव को देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शव के पास ही शराब की खाली बोतल और नमकीन के खाली पैकेट भी पड़े मिले।
आठ मार्च की तय है अभिषेक की शादी
हत्यारोपी अभिषेक की शादी नौ मार्च को तय है। इसकी तैयारी परिवार में चल रही थी। इससे पहले उसे हत्या के मामले में जेल जाना पड़ा। इस मामले में अब उसे जल्द जमानत मिलने की उम्मीद नहीं है। शादी की तैयारियां भी धरी रह गईं।