{"_id":"68a8a456a16db1e606074571","slug":"murder-in-rohta-brajveer-was-sleeping-on-the-cot-the-killer-ran-away-after-shooting-him-in-the-neck-2025-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोहटा में हत्या: चारपाई पर सोए थे ब्रजवीर, गर्दन में गोली मारकर भाग गया हत्यारा, जंगले से किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहटा में हत्या: चारपाई पर सोए थे ब्रजवीर, गर्दन में गोली मारकर भाग गया हत्यारा, जंगले से किया फायर
Fri, 22 Aug 2025 10:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 22 Aug 2025 10:39 PM IST
सार
Meerut News: रोहटा गांव में ब्रजवीर कैंसर से पीड़ित थे और अधिकतर समय चारपाई पर ही रहते थे। बीमार बुजुर्ग की हत्या क्यों की गई, यह सवाल अनसुलझा है। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
ब्रजवीर की फाइल फोटो और जांच करती फॉरेंसिक टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव रोहटा में शुक्रवार दोपहर घर में चारपाई पर सो रहे ब्रजवीर (61) की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर के भीतर ही मौजूद थे, जबकि ब्रजवीर मुख्य द्वार के पास चारपाई पर लेटे हुए थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पुत्र रोहित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस और एकत्र ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
रोहटा गांव में रासना कुटी संपर्क मार्ग स्थित मकान में रहने वाले ब्रजवीर पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे। वह अधिकतर समय चारपाई पर ही रहते थे। शुक्रवार को दोपहर लगभग 2 बजे वह घर के मुख्य गेट के अंदर, बाहरी हिस्से में चारपाई पर लेटे थे। घर में परिजन भी मौजूद थे। इसी दौरान किसी ने पास में लगे जंगले से उनकी गर्दन पर गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली लगने के बाद ब्रजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
घटना के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि मकान के पीछे जंगल शुरू हो जाता है, जिससे हमलावर के भागने की आशंका उस दिशा में जताई जा रही है।
मृतक के पुत्र रोहित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना के समय वह और अन्य परिजन मकान के भीतर थे। कोई व्यक्ति मुख्य द्वार के पास लगे लोहे के जंगले से गोली मारकर भाग गया होगा। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों को 24 घंटे के भीतर हत्याकांड के खुलासे का भरोसा दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी देखें...
Meerut: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शार्प शूटर रवि मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार, गोली मारकर लूट करने का है शौकीन
ये भी देखें...
Meerut: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शार्प शूटर रवि मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार, गोली मारकर लूट करने का है शौकीन