{"_id":"68a8a08bcfd862c506081ce3","slug":"meerut-ravi-sharp-shooter-of-lawrence-bishnoi-gang-arrested-from-muzaffarnagar-was-wanted-in-these-crimes-2025-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शार्प शूटर रवि मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार, गोली मारकर लूट करने का है शौकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शार्प शूटर रवि मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार, गोली मारकर लूट करने का है शौकीन
Fri, 22 Aug 2025 10:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 22 Aug 2025 10:24 PM IST
सार
शार्प शूटर रवि दौराला पर मुजफ्फरनगर में एक लाख और दिल्ली से 25 हजार का इनाम घोषित था। रवि ने मुजफ्फरनगर में 11 लाख की लूट को अंजाम दिया था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
रवि की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने शुक्रवार को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शार्प शूटर रवि दौराला को मुजफ्फरनगर में नई मंडी थाने की बागोवाली चौकी क्षेत्र से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक पिस्टल, सात कारतूस और एक बाइक बरामद की है। रवि दौराला ने मुजफ्फरनगर में 11 लाख की लूट को अंजाम दिया था। इस मामले में उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दिल्ली में एक युवक को गोली मारकर 4.50 लाख रुपये की लूट में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
Trending Videos
एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दौराला के भगवानपुरी निवासी रवि कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के शूटर सन्नी काकरान का शार्प शूटर है। सन्नी काकरान के कहने पर रवि ने 31 मई 2023 को कस्बा लावड़ मेरठ में कपड़ा व्यापारी स्वदेश विकल से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर उसकी दुकान पर फायरिंग की थी। स्वदेश विकल का बेटा अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले में रवि पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया था। रवि ने वर्ष 2015 में लूट के मामले में आरोपी अरविंद को पुलिस कस्टडी से भागने में मदद की थी।
रवि ने इसी साल 26 फरवरी को अरविंद व सन्नी के साथ मिलकर थाना केशवपुरम दिल्ली में एक व्यक्ति को गोली मारकर उससे 4.50 लाख रुपये लूट लिए थे। 18 अप्रैल को मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में अरविंद के साथ मिलकर भोपा निवासी भूसा ठेकेदार उज्ज्वल से 11 लाख रुपये लूटे थे। इस मामले में मुजफ्फरनगर के एसएसपी ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
इसके अलावा भी रवि ने सन्नी काकरान के कहने पर सिविल लाइन मेरठ और मुजफ्फरनगर के खतौली में लूट व रंगदारी आदि की कई घटनाओं को अन्जाम दिया है। कंकरखेड़ा मेरठ से मार्च माह में बुलेट भी लूटी थी। उसके खिलाफ दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर में 21 मुकदमे दर्ज हैं।
ये भी देखें...
Bijnor: नौकरानी से पुलिस ने की पूछताछ, बर्तनों पर क्यों छिड़का पेशाब, जानें इस पर क्या दिया जवाब
ये भी देखें...
Bijnor: नौकरानी से पुलिस ने की पूछताछ, बर्तनों पर क्यों छिड़का पेशाब, जानें इस पर क्या दिया जवाब