Murder in Meerut: सरधना में अपहरण के बाद किशोरी की हत्या, एक सप्ताह से थी लापता, पुलिस की लापरवाही आई सामने
मेरठ के सरधना में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। बताया कि किशोरी एक सप्ताह से लापता थी। वहीं मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिस जांच पड़ताल में बड़ा खुलासा हुआ है।
विस्तार
मेरठ से सटे सरधना में किशोरी की हत्या की बड़ी वारदात सामने आई है। नगर के मोहल्ला कुम्हारान में किशोरी की प्रेम प्रसंग में अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। किशोरी एक सप्ताह से लापता चल रही थी।
नगर के मोहल्ला कुम्हारान निवासी किशोरी की प्रेम प्रसंग के चलते अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। थाना क्षेत्र के इकड़ी रोड पर मेहरमती गणेशपुर के जंगल में मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है।
यह भी पढ़ें:गुदड़ी बाजार तिहरा हत्याकांड: मेरठ की सबसे खाैफनाक थी ये वारदात, 16 साल चला मुकदमा, आज फैसला टला
मृतक की पहचान मुस्कान पुत्र गुलजार निवासी मोहल्ला कुम्हारान के रूप में हुई है। परिजनों ने किशोरी की पहचान पैर पर तिल व कपड़ो से की है। मृतक के परिजनों ने कस्बा निवासी आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों को आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व किशोरी की गुमदगी की सूचना कस्बा चौकी पर दी थी। लेकिन कस्बा चौकी ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की और मामले को दबाए रखा। जिस कारण आरोपियों ने किशोरी का अपहरण कर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।