फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder in Meerut: Brother killed sister over division of money from sold land

Murder: भाई ने दीवान पर लेटी बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला, हत्या कर पत्नी संग हुआ फरार, सामने आई ये वजह

Tue, 16 Jul 2024 02:05 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Jul 2024 02:05 PM IST
सार

मेरठ के दाैराला थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर डाली। बताया गया कि दोनों में जमीन के रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या को अंजाम देकर आरोपी भाई पत्नी के साथ फरार हो गया है। 

विज्ञापन
Murder in Meerut: Brother killed sister over division of money from sold land
बहन की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र के रूहासा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बताया गया कि बेची गई दो बीघा जमीन के 20 लाख रुपयों को लेकर भाई-बहन में विवाद हो गया। जिस पर भाई ने दीवान बेड पर लेटी बहन की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी भाई बहन को मौत के घाट उतारकर पत्नी संग भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी, सीओ दौराला ने परिजनों से जानकारी ली।

विज्ञापन

Murder in Meerut: Brother killed sister over division of money from sold land
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रूहासा निवासी  किसान महावीर(75) ने एक दिन पूर्व अपनी सात बीघा जमीन में से दो बीघा जमीन 20 लाख रुपये में बेची थी। इसी संबंध में किसान की बेटी रीटा(53) पत्नी बिल्लू उर्फ सुनील निवासी गांव दोघट कस्बा बड़ोत जिला बागपत वर्तमान निवासी महरौली वेव सिटी जिला गाजियाबाद सोमवार को रूहासा आई थी।

जमीन के रुपयों को लेकर रीटा का छोटे भाई अरविंद उर्फ नीटू से विवाद हो गया। मंगलवार सुबह विवाद के चलते दोनों भाई बहनो में फिर से कहासुनी हो गई। इसके बाद अरविंद खेत पर चला गया। लगभग 10 बजे अरविंद स्कूटी पर सवार होकर घर पहुंचा और हाथ में घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और बैड पर लेटी बहन पर ताबातोड़ वार कर दिए और पत्नी संग फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, मेरठ में 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

Murder in Meerut: Brother killed sister over division of money from sold land
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

परिजन तुरंत घायल महिला को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी आयुष विक्रम और सीओ दौराला सुचिता सिंह ने जानकारी ली। वहीं चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर मृतका की दो बेटियां भाविका, दीपाली और बेटा रूद्राक्ष, मौसी अनिता रूहासा पहुंची। मृतका के पिता ने बेटे अरविंद के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed