फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, मुजफ्फरनगर में एसओसी चकबंदी के पेशकार निलंबित

Tue, 16 Jul 2024 04:05 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Jul 2024 04:05 PM IST
खास बातें

सहारनपुर जनपद में धार्मिक ग्रंथ पढ़ाने की आड़ में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने जेई को 40 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है।

विज्ञापन
West UP News Live: minor raped in Saharanpur, SOC Consolidation's peon suspended in Muzaffarnagar
राजस्व परिषद के अध्यक्ष रजनीश दुबे - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:54 PM, 16-Jul-2024

एसओसी चकबंदी के पेशकार निलंबित

मुजफ्फरनगर में राजस्व परिषद के अध्यक्ष रजनीश दुबे ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान न्यायालय के आदेश में ओवरराइटिंग करने पर एसओसी चकबंदी के पेशकार बलकोर सिंह को  निलंबित कर दिया। एसओसी चकबंदी विजय कुमार के खिलाफ मंडलायुक्त सहारनपुर को जांच सौंपी और स्पष्टीकरण मांगा गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न संगठनों की समस्याएं सुनीं।
02:00 PM, 16-Jul-2024

मेरठ में 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते जेई को रंगेहाथ पकड़ा

मेरठ में एंटीकरप्शन की टीम ने रिश्वत लेते जेई को रंगे हाथ पकड़ा है। टीम ने जेई को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जेई धीरज ग्रामीण अभियंत्रण सेवा में है। एंटीकरप्शन टीम ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
11:34 AM, 16-Jul-2024

मेरठ के भावनपुर में बच्ची की धारदार हथियार से हत्या

मेरठ में ढाई साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। मासूम की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची की लाश शमशान में मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही एक युवक को हिरासत में भी लिया है। 
11:31 AM, 16-Jul-2024

सहारनपुर में धार्मिक ग्रंथ पढ़ाने के आड़ में नाबालिग से दुष्कर्म

सहारनपुर जनपद में धार्मिक ग्रंथ पढ़ाने की आड़ में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। इस दौरान पुलिस आरोपी को रक्खा कालोनी से गिरफ्तार किया।

मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र का है। पीड़िता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की तहरीर दी थी। पीड़िता ने बताया कि उनके घर पर अफजाल नाम का युवक कुरान पढ़ाने के लिए आता था। बेटी ने शिक्षक की करतूत की बताई तो परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

बेटी ने बताया कि शिक्षक गंदे हैं। वह कुरान पढ़ाने के बहाने गंदी हरकत करते हैं। मैं उनसे नहीं पढूंगी। कई बार शिक्षक की हरकतों का विरोध किया, लेकिन शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। बेटी की बात सुनकर परिजन सीधे थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के विरुद्ध तहरीर दी।

इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कई जगह पर दबिश दी गई। उसके बाद आरोपी शिक्षक अफजाल पुत्र इकराम निवासी रक्खा कालोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: अपहरण का मचा शोर: रातभर ढूंढती रही पुलिस, सुबह पेड़ पर सोता मिला युवक, पूछने पर बताई ये बात
10:40 AM, 16-Jul-2024

West UP News Live: सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, मुजफ्फरनगर में एसओसी चकबंदी के पेशकार निलंबित

कांवड़ियों की सुविधा के लिए चार रेलगाड़ियों को हरिद्वार तक विस्तार किया जाएगा। पांच जोड़ी मेला स्पेशल रेलगाड़ियों चलाई जाएगी। 14 रेलगाड़ियों को अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। यात्री क्षमता बढ़ाने के लिए 24 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। 

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार ट्रेन संख्या 04465/66 दिल्ली जंक्शन-शामली स्पेशल ट्रेन को 21 जुलाई से लेकर 4 अगस्त तक हरिद्वार तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन सहारनपुर होकर जाएगी।

ट्रेन संख्या 04403/04404 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन स्पेशल ट्रेन को भी 22 जुलाई से लेकर 4 अगस्त तक हरिद्वार तक चलाया जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रेन संख्या 04324/04323 हरिद्वार-दिल्ली जंक्शन-हरिद्वार मेला स्पेशल ट्रेन 29 जुलाई से लेकर दो अगस्त तक चलाई जाएगी।  

मेरठ में ट्रेन के जाने का समय रात्रि 11 बजे और आने का समय शाम सात बजे रहेगा। इस तरह से ट्रेन संख्या 04330/04329 योग नगरी ऋषिकेश-दिल्ली जंक्शन-योग नगरी ऋषिकेश मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन  होगा। यह ट्रेन भी 29 जुलाई से दो अगस्त तक चलेगी।

कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से होकर गुजरने वाली देहरादून एक्सप्रेस, ओखा-देहरादून, उज्जैनी एक्सप्रेस, इंदौर एक्सप्रेस, कोचुवेली-योगनगरी सुपर फास्ट का ठहराव ज्वालापुर, मोतीचूर, रायवाला में होगा।

यह भी पढ़ें: लहंगे और नेग पर हुआ विवाद: चढ़त हुई लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा, वरमाला से पहले बिगड़ी बात, बिन दुल्हन लाैटी बरात
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed