फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder in Bijnor district after a minor dispute between two parties

यूपीः भाजपा नेता के बेटे व भतीजे की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Fri, 27 Sep 2019 01:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Sep 2019 01:41 AM IST
सार

  • जंगल में एक साथ बैठकर पी रहे थे शराब, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
  • एक रिश्तेदार पर जताया जा रहा है हत्या करने का शक 
  • भाजपा नेता की ओर से पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई

विज्ञापन
murder in Bijnor district after a minor dispute between two parties
जांच करने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बिजनौर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को भाजपा नेता के पुत्र व भतीजे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार के ही पांच लोग एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। एक रिश्तेदार पर हत्या करने का शक जताया जा रहा है। वह हत्या के बाद से ही फरार है। पुलिस इस मामले में बाकी लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। भाजपा नेता की ओर से पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष भीम सिंह कश्यप का 26 वर्षीय पुत्र चंद्रभान उर्फ राहुल, 25 वर्षीय भतीजा कृष्णा पुत्र नरेश, पड़ोस का अश्चनी उर्फ जॉनी व दीपक आपस में रिश्तेदार हैं। ये सब मिलकर बढ़ापुर पाखरो मार्ग पर डेयरी के पास शराब पी रहे थे। पुलिस के मुताबिक इस दौरान चंद्रभान उर्फ राहुल व कृष्णा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से अश्वनी उर्फ जॉनी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


वहीं दोनों की हत्या की सूचना पर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और शवों को उठाकर घर ले आए। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई। भाजपा के तमाम नेता भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। भीम कश्यप की ओर से अश्वनी उर्फ जॉनी, उसके भाई रंजीत व पिता सुभाष, जॉनी के चचेरे भाई रवि, जॉनी के मुरादाबाद निवासी बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने काफी देर तक दीपक से भी पूछताछ की, पर वह भी घटना के बारे में कुछ सही नहीं बता पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: 100 से ज्यादा मर्डर कर चुका था डॉन मुन्ना बजरंगी, दिनदहाड़े की थी भाजपा विधायक की हत्या

सीओ नगीना अर्चना सिंह ने गांव के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी देहात के मुताबिक घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों ने बताया कि आठ-दस साल पहले आरोपियों से विवाद हो गया था। इसके अलावा और कोई रंजिश नहीं है। 

यह भी पढ़ें: मर्डर केस: BSP के इस दिग्गज नेता पर हत्या की साजिश का आरोप, शोभापुर में जातीय तनाव

उन्होंने बताया कि शराब पीने वाले सभी एक परिवार के हैं। आपस में तहेरे-चचेरे भाई हैं। हत्या की क्या वजह रही है, यह कोई कुछ नहीं बता रहा। इतना पता चला है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। जॉनी पर दोनों की हत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस पूरी घटना की तहकीकात में जुटी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed