{"_id":"5e9152f98ebc3e75e2060192","slug":"murder-historysheeter-uncle-shot-dead-in-baghpat-amid-lockdown-accused-arrested-by-polie","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर: लाॅकडाउन के बीच बागपत में हिस्ट्रीशीटर चाचा की गोली मारकर हत्या, भतीजे ने वारदात को दिया अंजाम, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्डर: लाॅकडाउन के बीच बागपत में हिस्ट्रीशीटर चाचा की गोली मारकर हत्या, भतीजे ने वारदात को दिया अंजाम, गिरफ्तार
Sat, 11 Apr 2020 10:48 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के बागपत में लाॅकडाउन के बीच शनिवार सुबह बिनौली थानाक्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर की उसके भतीजे ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान हिस्ट्रीशीटर अपने घर में सोया हुआ था।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने हत्यारोपी भतीजे को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक हिस्ट्रीशीटर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बिनौली के जिवाना गुलियान गांव में शुक्रवार देर रात हिस्ट्रीशीटर सुबोध उर्फ काला अपने घर में ही सोया हुआ था। शनिवार तड़के उसका भतीजा निखिल तमंचा लेकर उसके घर पहुंचा और हिस्ट्रीशीटर चाचा को मौत के घाट उतार दिया। गोलियों की आवाज सुनकर परिजनों ने मौके पर देखा तो सुबोध लहूलुहान जमीन पर मृत पड़ा था।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पर पहुुंची और मौके पर ही मौजूद आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबोध उर्फ काला बिनौली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था जिस पर हत्या, लूट, अपहरण आदि के मामले में ढेरों मुकदमे दर्ज थे।