फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder: After killing the girl in Meerut, dead body was thrown in the cantonment area, head and one leg missing

Murder: मेरठ में युवती की हत्या कर लाश कैंट क्षेत्र में फेंकी, सिर और एक पैर गायब, शरीर पर नहीं थे कपड़े

Wed, 06 Jul 2022 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Jul 2022 11:48 AM IST
सार

मेरठ में सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले छावनी क्षेत्र में एक युवती की हत्या से सनसनी फैल गई। युवती का शव एक माह पुराना बताया जा रहा है। शव से सिर व एक पैर गायब है। पुलिस के अनुसार लाश नग्न अवस्था में मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Murder: After killing the girl in Meerut, dead body was thrown in the cantonment area, head and one leg missing
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ कैंट क्षेत्र में मंगलवार शाम सात बजे नग्न अवस्था में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव के कई टुकड़े किए गए थे। अंदेशा है कि हत्या के बाद लाश को यहां पर फेंक गया है। सैन्य कर्मियों की सूचना पर लालकुर्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। उसकी पहचान के लिए वायरलेस सेट पर लापता, गुमशुदा या अपहरण हुई महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


लालकुर्ती थानाक्षेत्र के माल रोड स्थित बीआई लाइन डोगरा मंदिर के पास शाम को सेना के जवान गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सेना की क्यूआरटी को मंदिर के पास नाले में एक लाश दिखी।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतरसिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाश निकाली। धड़ से सिर और एक पैर गायब था। गर्दन पर लंबे बाल लिपटे हुए थे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bulldozer Action in UP: तीन घंटे में खंडहर बनीं तीन आलीशान कोठियां, दूसरे दिन भी गरजे बुलडोजर, हाजी इकबाल को लेकर अब ये बड़ी चर्चा
 

अंदेशा है कि महिला को बेरहमी से मारा और फिर उसकी लाश को नाले में फेंक दिया है। चर्चा है कि युवती के साथ दुष्कर्म भी हुआ है। पुलिस ने पहचान के लिए वायरलेस सेट पर महिला के शव मिलने की सूचना जिले के सभी थाना पुलिस को दी। जानकारी पर एएसपी कैंट चंदकांत मीणा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 21 से 25 साल की युवती की लाश है। शव करीब एक महीने पुराना भी हो सकता है।

सेना ने भी जांच शुरू की
सैन्य इलाके में युवती की लाश मिलने पर सेना के अफसरों ने भी जांच शुरू करा दी। दूसरी जगह पर हत्या करके सैन्य इलाके में शव फेंका गया है या फिर हत्या भी यहीं पर हुई। इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। सैन्य इलाके के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखने की बात पुलिस ने कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed