फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक था मुन्ना... 100 से ज्यादा मर्डर, और 34 सेकेंड में सो गया 'मौत' की नींद, देखें तस्वीरें

Fri, 13 Jul 2018 03:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 13 Jul 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
Munna bajrangi murder case: more than 100 Murder, slept in 34 seconds death sleep
फाइल फोटो

पिछले करीब 34 साल से अपराध जगत में बेखौफ ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देता आ रहा मुन्ना बजरंगी सिर्फ 34 सेकेंड में ही मौत की नींद सो गया। मौके से 10 खोखे बरामद हुए हैं। जेलर यूपी सिंह ने बताया कि छह बजकर 15 मिनट पर उन्हें गोली चलने की आवाज आई, जब तक वह पहुंचे मौत हो चुकी थी।

Munna bajrangi murder case: more than 100 Murder, slept in 34 seconds death sleep
मुन्ना बजरंगी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की बागपत जिला जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद जेल प्रशासन से लेकर लखनऊ तक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

Munna bajrangi murder case: more than 100 Murder, slept in 34 seconds death sleep
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं फोरेंसिक टीम और डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। डीआईजी जेल ने मामले की सही ढंग से जांच कराने के आदेश दिए है।

पढ़ें : Pics: बागपत जेल में दफन हुआ मुन्ना बजरंगी का सपना, अधूरी रह गई ये बड़ी ख्वाहिश
विज्ञापन
विज्ञापन
Munna bajrangi murder case: more than 100 Murder, slept in 34 seconds death sleep
फाइल फोटो

मुन्ना बजरंगी की हत्या के पीछे वेस्ट यूपी और उत्तराखंड में सक्रिय सुनील राठी गैंग का हाथ बताया जा रहा है। सुनील राठी यूपी के साथ उत्तराखंड में सक्रिय है। सुनील की मां राजबाला छपरौली से बसपा से चुनाव लड़ चुकी है। इस मामले में सीएम के आदेश के बाद जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, अरजिंदर सिंह (हेड वार्डन) और माधव कुमार (वार्डन) को निलंबित कर दिया गया है।

पढ़ें : राठी ने कबूला जुर्म, कहा- बजरंगी ने बोला मोटा तो मैंने गोलियों से भून डाला, 14 दिन की रिमांड

विज्ञापन
Munna bajrangi murder case: more than 100 Murder, slept in 34 seconds death sleep
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि, जेल परिसर के अंदर होने वाली ऐसी घटना एक गंभीर बात है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ गहन जांच और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed