फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: बागपत जेल में दफन हुआ मुन्ना बजरंगी का सपना, अधूरी रह गई ये बड़ी ख्वाहिश

Fri, 13 Jul 2018 09:01 PM IST
मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत
मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 13 Jul 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
Munna Bajrangi's dream ends in Baghpat jail, big desire remains incomplete
फाइल फोटो

अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के साथ ही उसकी सियासी उड़ान की ख्वाहिश अधूरी रह गई। जौनपुर में अपना दल से वह राजनीति में सक्रिय हुआ। अपना दल के टिकट पर विधान सभा चुनाव भी लड़ा था। जानिए और भी कई खास बातें...

Munna Bajrangi's dream ends in Baghpat jail, big desire remains incomplete
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यहीं से दोस्ती और दुश्मनी के तमाम किस्से भी सबकी जुबान पर हैं। डॉन की पत्नी सीमा ने कहा कि लोगों के बीच बढ़ते राजनीतिक वजूद के कारण विरोधी घबराने लगे, इस वजह से हत्या की साजिश रच दी।

Munna Bajrangi's dream ends in Baghpat jail, big desire remains incomplete
फाइल फोटो

मुन्ना बजरंगी का जन्म जौनपुर जिले के पूरादयाल गांव में हुआ। पिता की ख्वाहिश बड़ा आदमी बनाने की थी, लेकिन अपराध की पगडंडी पर फर्राटा भरने वाला बजरंगी बन गया सबसे बड़ा डॉन। जान बचाने और खुद की छवि सुधारने के लिए कई बार सियासी लबादा भी पहने की पुरजोर कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Munna Bajrangi's dream ends in Baghpat jail, big desire remains incomplete
मुन्ना बजरंगी

बजरंगी के आका मुख्तार अंसारी ने अपराध की दुनिया से राजनीति में कदम 1996 में ही रख लिया था। इसकी की तर्ज पर बजरंगी भी पिछले कई सालों से राजनीति में आने की ख्वाहिश पाले हुए था।

विज्ञापन
Munna Bajrangi's dream ends in Baghpat jail, big desire remains incomplete
फाइल फोटो

बजरंगी ने लोकसभा चुनाव में गाजीपुर लोकसभा सीट पर अपना एक डमी उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी की थी। इसके अलावा गाजीपुर से एक महिला को भाजपा का टिकट दिलवाने की कोशिश कर रहा था। मुन्ना बजरंगी ने कांग्रेस से नजदीकियां भी बढ़ाई, लेकिन बात नहीं बनीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed