राठी ने कबूला जुर्म, कहा- बजरंगी ने बोला मोटा तो मैंने गोलियों से भून डाला, 14 दिन की रिमांड
अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड मामले में एसपी जय प्रकाश सिंह ने सुनील राठी से देर रात तक पूछताछ की। पूछताछ में सुनील राठी ने अपना जुर्म कबूल लिया। राठी ने बताया कि पहले हम दोनों के बीच कहासुनी हुई। फिर उसने मुझपर कमेंट्स किए और मुझे मोटा कहा, इसके बाद मैंने उसे गोलियों से भून डाला।
बागपत जिला जेल के गटर से पिस्टल बरामद होने के बाद सुनील राठी पर आर्म एक्ट का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह की तहरीर को भी विवेचना में शामिल किया। मामले की जांच खेकड़ा थाना प्रभारी रजनीश कुमार को दी। एसपी जयप्रकाश ने कहा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
सोमवार की रात में आठ बजकर 10 मिनट पर जिला कारागार के गटर से पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई। खेकड़ा थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि उन्होंने आर्म एक्ट की धारा 25 और 27 में मुकदमा दर्ज करा दिया है। बजरंगी की हत्या का मुकदमा इससे पहले जेलर उदय प्रताप सिंह ने दर्ज कराया।
पढ़ें : कुख्यात बदमाश सुनील राठी ने क्यों की अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या, ये रही बड़ी वजह
मुन्ना बजरंगी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई ये बात सामने
उधर, मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह की ओर से दी गई तहरीर को भी विवेचना में शामिल कर लिया गया है। सीमा सिंह ने बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, प्रदीप सिंह उर्फ पीके, इनके पिता पूर्व एसपी जयंत सिंह, सुशील सिंह, कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय, विकास के खिलाफ षड्यंत्र रचने की तहरीर दी थी। इसके अलावा आरोप लगाया था कि पुलिस प्रशासन, राजनीतिक और आपराधिक लोगों ने मिलकर षड्यंत्र के तहत वारदात को अंजाम दिया है।
जेल में ही राठी को दिया न्यायिक रिमांड
सोमवार की रात में जेल के चप्पे-चप्पे की चेकिंग की गई। सुरक्षा के मद्देनजर मजिस्ट्रेट भी जिला कारागार पहुंचे। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मजिस्ट्रेट जेल गए थे। जेल में ही सुनील राठी का 14 दिन की न्यायिक रिमांड दी गई है। सुनील राठी से पूछताछ की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/