फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Munna Bajrangi murder case Hearing today, petition for CBCID investigation

यूपी: मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में सुनवाई आज, सीबीसीआईडी जांच के लिए याचिका दाखिल

Mon, 29 Jul 2019 12:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Jul 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Munna Bajrangi murder case Hearing today, petition for CBCID investigation
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में पीड़ित पक्ष ने सीबीसीआईडी जांच के लिए हाईकोर्ट प्रयागराज में रिट दाखिल की है। सुनवाई के लिए 29 जुलाई की तिथि तय की गई है। पुलिस कुख्यात सुनील राठी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। तत्कालीन जेल उदय प्रताप सिंह को बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन


बागपत जेल में नौ जुलाई 2018 की सुबह करीब छह बजकर पांच मिनट पर तन्हाई बैरक के निकट पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई थी। हत्या का मुकदमा बागपत के अपराधी सुनील राठी के खिलाफ दर्ज कराया गया था।  शासन ने तत्कालीन जेलर यूपी सिंह को पिछले महीने ही बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। प्रयागराज हाईकोर्ट में मामले की जांच बदलवाने और सही तरीके से जांच कराने के लिए रिट दाखिल की गई है। इस रिट पर सुनवाई 29 जुलाई को होनी है। 

ये था मामला
बड़ौत के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित और उनके भाई नारायण दीक्षित से मोबाइल पर रंगदारी मांगने के मामले में झांसी जेल से मुन्ना बजरंगी को सुनवाई के लिए बागपत लाया गया था। नौ जुलाई को अदालत में सुनवाई होनी थी। आठ जुलाई की रात बजरंगी को बागपत जेल में रखा गया। नौ जुलाई की सुबह तन्हाई बैरक के बाहर मुन्ना बजरंगी की पिस्टल से गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। 

हत्या का मुकदमा सुनील राठी पर दर्ज किया गया था। वारदात के बाद तत्कालीन जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, मुख्य बंदीरक्षक अरजिंदर सिंह और माधव कुमार को निलंबित कर दिया गया था।  बजरंगी की पत्नी ने सीमा ने जौनपुर से बसपा के सांसद रहे  धनंजय सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। पिछले दिनों नारायण दीक्षित की भी हादसे में मौत हो चुकी है।

पुलिस ने अब तक की कार्रवाई
पुलिस ने कुख्यात सुनील राठी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। राठी ने जेल के गटर से पिस्टल बरामद कराया। राठी के खिलाफ ही चार्जशीट दाखिल की गई है। मुन्ना बजरंगी की पत्नी पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed