{"_id":"6722a7102582dc175c047e4b","slug":"municipal-corporations-sanitation-worker-beaten-up-ruckus-in-the-police-station-meerut-news-c-72-1-mrt1062-123735-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नगर निगम के सफाई कर्मचारी को पीटा, थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नगर निगम के सफाई कर्मचारी को पीटा, थाने में हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर में गंदगी फैलाने से रोकने पर फुटपाथ पर सामान बेचने वाले ने नगर निगम के सफाईकर्मी की पिटाई कर दी। जिसके बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारी एकत्र हो गए और उन्होंने नौचंदी थाने में हंगामा किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दोनो पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
सेंट्रल मार्केट में रहने वाला कचहरी में पेशकार का बेटा प्रशांत निवासी रोहटा रोड पर मंगलवार को भगवान की मूर्ति बेच रहा था। शेरगढ़ी निवासी सफाईकर्मी प्रदीप कुमार से प्रशांत की गंदगी करने को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद प्रशांत ने अपने साथियों से प्रदीप की पिटाई करा दी। देखते ही देखते नगर निगम के सफाई कर्मचारी एकत्र हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।
थाने में शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विजय गांधी, संगठन मंत्री अशोक सोम, सुधीर शर्मा, अंकुर कौशिक, नवल किशोर पहुंचे और मामले को शांत कराया।