फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal corporation will charge rent of power stations and transformers

बिजलीघरों और ट्रांसफार्मरों का किराया वसूलेगा नगर निगम

Thu, 14 Jan 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will charge rent of power stations and transformers
मेरठ। नगर निगम ने पीवीवीएनएल से अपनी जमीन पर बने बिजलीघरों और ट्रांसफार्मरों का किराया वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम पहले बिजलीघरों और ट्रांसफार्मरों में उपयोग हो रही जमीन का सर्वे कराएगा। इसके बाद सर्किल रेट पर सात फीसदी की दर से किराया वसूलेगा। इसके साथ ही विद्युत पोल पर चल रही व्यावसायिक गतिविधियों का भी किराया नगर निगम ही वसूलेगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे निगम की आय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त मनीष बंसल ने बिजलीघरों और ट्रांसफार्मरों में घिरी हुई निगम की जमीन का किराया वसूलने के निर्देश दिए हैं। निर्देश मिलते ही किराया विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय ने बताया कि शहर में निगम क्षेत्र में बने बिजलीघरों और ट्रांसफार्मरों का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद वसूली की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पोल पर कॉमर्शियल गतिविधियों का किराया भी लेगा निगम
नगर निगम ने विद्युत पोलों पर चल रही इंटरनेट बॉक्स, टीवी केबल आदि की व्यावसायिक गतिविधियों का भी पैसा वसूलने की तैयारी की है। निगम अधिकारियों का कहना है पोल पर चल रही व्यावसायिक गतिविधियों की एवज का पैसा पीवीवीएनएल ले रहा है। उसे इसका अधिकार नहीं है। सभी पोल नगर निगम की जमीन पर लगे हैं। इसलिए व्यावसायिक गतिविधियों का पैसा भी निगम ही लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed