फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal Commissioner went out on bike to see street lighting at night

Meerut News: रात को पथ प्रकाश देखने बाइक पर निकले नगरायुक्त

Mon, 14 Oct 2024 05:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner went out on bike to see street lighting at night
मेरठ। दिवाली के मद्देनजर शहर की स्ट्रीट लाइटों के हालतों का जायजा लेने के लिए नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने रविवार रात बाइक से शहर का भ्रमण किया। टीम के साथ देखा कि कहां-कहां लाइट नहीं जल रही है और कहां पर लाइटों की जरूरत है।
विज्ञापन

दिवाली का पर्व नजदीक है। नगर निगम पूरे शहर को रोशन करने में अब तक नाकाम है। नगर निगम के पास स्ट्रीट लाइटों ही नहीं हैं। पथ प्रकाश का टेंटर जिस कंपनी को दिया गया है, उसने लाइट लगवाई नहीं है। हैरत की बात तो यह है कि लाइन लगी नहीं और शहर अंधेरे में डूबा हुआ है, बावजूद इसके नगर निगम लाइन लगाने वाली कंपनी का भुगतान भी कर चुका है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

नगरायुक्त सौरभ गंगवार के संज्ञान में भी यह बात आ चुकी है कि शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। रविवार रात करीब ग्यारह बजे नगर आयुक्त निगम की टीम के साथ शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बाइक पर शहर भ्रमण पर निकले। नगरायुक्त ने अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार, पंकज कुमार, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हरपाल सिंह आदि के साथ घंटाघर चौक, बेगमपुल, जिला चिकित्सायल रोड, बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा, दिल्ली रोड समेत शहर के अधिकांश मुख्य मार्गों और चौराहों पर भ्रमण कर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को देखा। उन स्थानों का सूचीबद्ध कराया गया, जहां पर लाइट नहीं है, या लाइट खराब पड़ी है। नगरायुक्त का कहना है कि दिवाली पर पूरा शहर रोशन होगा। पर्व से पहले ही सभी स्थानों पर लाइटें लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed