फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muharram: Wave of mourning to continue until Chehlum.

मुहर्रम : चेहल्लुम तक रहेगी शोक की लहर

Fri, 03 Jul 2026 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Muharram: Wave of mourning to continue until Chehlum.
मेरठ। मुहर्रम के इस महीने के दौरान शिया समुदाय में गम और अकीदत का माहौल है। शोक का यह सिलसिला चेहल्लुम (शहदा-ए-करबला की शहादत के 40वें दिन) तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

शहर की दरगाहों और इमामबाड़ों में मजलिसों का दौर चल रहा है, जो मुहर्रम के बाद भी चेहल्लुम तक अनवरत चलता रहेगा। अकीदतमंदों का मानना है कि करबला की शहादत का गम केवल दस दिनों तक सीमित नहीं है बल्कि यह वह जज्बा है जो चेहल्लुम तक उनकी यादों को ताजा रखता है।
विज्ञापन

मजलिसों में मौलाना कर्बला की घटनाओं का जिक्र कर रहे हैं, जिसे सुनकर लोगों की आंखें नम हो जाती हैं। अकीदतमंदों के अनुसार, चेहल्लुम के दिन शहर में बड़ी संख्या में मजलिसें होंगी और जुलूस निकालकर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया जाएगा। तब तक मेरठ के अजादार पूरी तरह से गमगीन माहौल में रहेंगे और इबादत के साथ इमाम हुसैन और शोहदाए कर्बला को याद करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिजवी ने बताया कि मजालिस शोहदाए कर्बला का सिलसिला चेहल्लुम और आठ रबी उल अव्वल तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed