फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mufti in Shamli refused to perform Nikah as soon as he heard the DJ sound

UP: मुफ्ती ने एक आवाज सुनते ही निकाह पढ़ने से किया साफ इनकार, घंटों मनाते रहे घराती-बराती, फिर रख दी ऐसी शर्त

Thu, 26 Sep 2024 03:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 26 Sep 2024 03:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में एक शादी के दाैरान जरा सी बात पर नाराज होकर मुफ्ती ने निकाह पढ़ने से साफ इनकार कर दिया। वजह थी एक खास आवाज। तकरीबन तीन घंटे तक घराती और बरातियों ने मुफ्ती की मान मनोव्वल की तब जाकर मुफ्ती निकाह पढ़ने के लिए राजी हुआ लेकिन फिर एक ऐसी शर्त रख दी जिसे सभी को मानना पड़ा।

विज्ञापन
Mufti in Shamli refused to perform Nikah as soon as he heard the DJ sound

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कस्बे के इस्लामपुर घसौली मार्ग पर बुधवार की रात शादी में डीजे बजाने से नाराज मुफ्ती ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। मुफ्ती के निकाह पढ़ाने से मना करने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया।

विज्ञापन


कस्बे के अन्य उलेमाओं ने भी निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। बाद में लड़के पक्ष के द्वारा भविष्य में शादी में डीजे न बजाने की शर्त पर निकाह पढ़ाया गया। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ हादसा: गंगनहर में 5 डूबे, तीन बचाए, दो का दूसरे दिन भी नहीं सुराग, तीन शादियां टलीं, मातम में बदला जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के इस्लामपुर घसौली मार्ग निवासी हाजी इस्लाम के पुत्र हाफिज खालिद की शादी मोहल्ले के ही शकील अंसारी की पुत्री फरीन के साथ तय हुई थी। लड़की पक्ष के द्वारा शादी की तैयारी धूमधाम के साथ की गई। बुधवार की शाम बरात पहुंचने पर घरातियों ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया।

जैसे ही बरात लड़की पक्ष के घर पहुंची तो डीजे बजा दिया गया। जिस पर युवा खूब डांस करते रहे। जैसे ही लड़का पक्ष निकाह पढ़वाने के लिए मुफ्ती के पास पहुंचे तो मुफ्ती ने डीजे बजाने से नाराजगी जताते हुए निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया।

मुफ्ती के निकाह पढ़ाने से इनकार करने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के द्वारा मुफ्ती की काफी खुशामद मिन्नत की गई लेकिन उन्होंने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया।

बाद में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के द्वारा कई अन्य उलेमाओं के पास जाकर निकाह पढ़ाने की अपील की लेकिन अन्य उलेमाओं ने भी निकाह नहीं पढ़ाया। करीब तीन घंटे बाद भविष्य में किसी भी शादी में डीजे नहीं बजाने और डीजे को हटाने की शर्त पर मुफ्ती ने निकाह पढ़ाया।

मुफ्ती का कहना है कि शादी में डीजे बजाने से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। जिसके चलते हृदय घात की बीमारी से पीड़ित लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार जलसों में भी लोगों से अपील की जा चुकी है कि शादी सहित किसी भी प्रोग्राम में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाए। निकाह के बाद दूल्हन को दूल्हे के साथ रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed