फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident: Five drowned in Ganga canal, three rescued, no clue for two

मेरठ हादसा: गंगनहर में दो युवक डूबे... एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी, तीन शादियां टलीं, मातम में बदला जश्न

Thu, 26 Sep 2024 01:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 26 Sep 2024 01:31 PM IST
सार

सरधना गंगनहर पुल पर नहाते हुए पांच युवक बह गए। तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दो डूब गए। कई घंटे की तलाश के बाद एक युवक का शव मिला। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Accident: Five drowned in Ganga canal, three rescued, no clue for two
किनारे पर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना के मोहल्ला घोसियान निवासी किशोर व मेरठ निवासी रिश्तेदार युवक सरधना गंगनहर में नहाते समय डूब गए। दोनों की नहर में डूबने की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। घर में शादी की खुशी का माहौल मातम में बदल गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे युवकों की तलाश कराई जाने लगी। पीएसी के गोताखोरों की टीम बुलाई गई। बृहस्पतिवार दोपहर के समय एक युवक फैजान का शव बरामद हुआ, जबकि दूसरे की तलाश जारी रही।

विज्ञापन

 
मोहल्ला घोसियान में नूर मोहम्मद के दो पुत्रों और पुत्री की शादी चार दिन के भीतर होनी थी। घर में रिश्तेदार आए हुए थे और जश्न का माहौल था। फैजान और शावेज के गंगनहर में डूबने के साथ ही शादी की खुशियां भी डूब गईं। हादसे की सूचना मिलने पर शादी की तैयारियों में लगे परिजन और रिश्तेदार गंगनहर की ओर दौड़ पड़े। गमजदा परिजनों ने भारी मन से तीनों शादी स्थगित करने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन

Accident: Five drowned in Ganga canal, three rescued, no clue for two
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

नूर मोहम्मद के बेटे राशिद की बरात बुधवार को मेरठ जानी थी। शुक्रवार को छोटे बेटे की बरात मुजफ्फरनगर जानी थी। शनिवार को बेटी गुलफ्शा की शादी थी। तमाम रिश्तेदार तीनों शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे।

दोपहर के समय सभी लोग शाम को बरात में जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी गंगनहर में फैजान और शावेज के डूबने की सूचना मिली तो खुशी का माहौल मातम में बदल गया। 

शादी में शामिल होने आए तमाम रिश्तेदार देर रात तक नहर पर डटे रहे। परिजन स्थानीय गोताखारों की मदद से लगातार सर्च अभियान चलाते रहे। करीब पचास लोगों ने नहर में जाल लगाकर सर्च अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को शावेज का शव बरामद हो गया। 

Accident: Five drowned in Ganga canal, three rescued, no clue for two
शव तलाशते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

नहर में था कम पानी, अंदाजा नहीं था डूब जाएंगे
बुधवार को गंगनहर में पानी कम था। पांचों युवक चलकर दूसरे किनारे जाने लगे। अल्तमश अकेला तैर रहा था। फैजान, शावेज, समीर और इरफान एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे।

तभी उन्हें अचानक लगा कि पानी ज्यादा है, वह डूब सकते हैं। चारों के हाथ छूट गए। अल्तमश, समीर और इरफान को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाल लिया, जबकि शावेज और फैजान पानी में समा गए। 

विज्ञापन

दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया 
शावेज के परिजनों बताया कि छह साल पहले उसकी शादी अलकमा से हुई थी। एक बेटी चार वर्षीय अलसिबा और दूसरी छह माह की फातिमा है। कोरोना काल में शावेज के पिता मुस्तकीम की मौत हो गई थी। अभी इस गम को परिजन भुला भी नहीं पाए थे कि शावेज के डूबने से एक बार फिर परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।  

बेटी को गोद में लेकर नहर किनारे बैठी रहीं अलकमा
शावेज की पत्नी अलकमा चार साल की बेटी अलसिबा व छह माह की दूसरी बेटी फातिमा को गोद में लेकर गंगनहर के किनारे बेसुध होकर बैठी रही। नहर की तरफ नजर टिकाए रखी। अलकमा की हालत देख सभी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed