फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mud was smeared on the statues of great men, anger

Meerut News: महापुरुषों की प्रतिमा पर कीचड़ लगाया, रोष

Tue, 04 Mar 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Mud was smeared on the statues of great men, anger
लावड़। चिंदौड़ी मार्ग स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, माता सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर असामाजिक तत्व ने कीचड़ लगा दिया। सोमवार को मामले की जानकारी मिलने पर लोग एकत्रित हुए और रोष प्रकट किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। लोगों ने शांति समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया और जल्द आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा नेता मोहन सैनी ने बताया कि चिंदौड़ी मार्ग पर नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा था, जिसे कब्जा मुक्त कराकर यहां महापुरुषों बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर, माता सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बताया कि रविवार की रात असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा पर कीचड़ लगा दिया। सोमवार को लोग स्थल पर पहुंचे तो प्रतिमाओं पर कीचड़ लगा मिला और उन्होंने मामले की जानकारी मोहन सैनी को दी। मोहन ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। मोहन सैनी का कहना है कि इस घटना से लोगों में रोष है। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की। बताया कि वह इस संबंध में चौकी पर तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed