{"_id":"5784007f4f1c1b0e7913dca4","slug":"mrt-me-lagaye","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में लगाए 2.85 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में लगाए 2.85 लाख पौधे
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Tue, 12 Jul 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण करते मंत्री व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के ग्रीन यूपी और क्लीन यूपी अभियान के तहत एक दिन में पांच करोड़ पौधे रोपने के विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में मेरठ सूबे में आगे रहा। मेरठ जोन के नौ जिलों में करीब नौ घंटे में 28 लाख पौधे रोपे गए। जिले में 2.85 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य भी तय समय में पूरा कर लिया गया।
इस विशाल अभियान में जनप्रतिनिधियों से लेकर जनता और स्कूल बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पौधारोपण में करीब 30 हजार लेबर लगाई गई थी। गिनीज ऑफ रिकॉर्ड की टीम ऑडिटर और विटनेस के रूप में तैनात थी।
सुबह 10 बजे से पौधारोपण का काम शुरू हो गया। वन विभाग ने जगह चिह्नित कर गड्ढे खोदने और पौधा वहां रखने का काम पहले ही कर दिया था। मुख्य वन संरक्षक मेरठ जोन पश्चिम क्षेत्र मुकेश कुमार के ऑफिस में बनाया गया था। प्लांटेशन का डाटा लाइव कंट्रोल रूम में चल रहा था। सभी जिले के डीएफओ फील्ड में पौधा रोपण के काम को संचालित कर रहे थे। प्रदेश में 6166 जगहों पर पांच करोड़ पौधे लगाए जाने थे।
विज्ञापन
मेरठ जिले में दो लाख 85 हजार 700 पौधे लगाए जाने थे। शाम सात बजे तक यह लक्ष्य पूरा कर लिया गया। मेरठ जोन में करीब 30 हजार लेबर पौधा रोपण कार्य में लगी रही। सभी रेंज में पौधा रोपण किया गया। हर रेंज में किस जगह पर कितने पौधे लगने हैं, यह सब पहले से तय था। मेरठ और सहारनपुर मंडल को प्रदेश सरकार ने 2825700 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। शाम सवा सात बजे तक यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
जोन में 2828828 पौधे लगाए गए। जोन के सभी जिलों ने शाम तक पौधा रोपण का अपना टारगेट एचीव कर लिया। मुख्य वन संरक्षक मुकेश कुमार के मुताबिक जोन में शाम सवा सात बजे तक अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रदेश में चार करोड़ 93 लाख 74 हजार 990 पौधे लगाए गए। मंगलवार सुबह 10 बजे तक का वक्त है। मैनपुरी और आगरा में कुछ पौधारोपण रह गया। सोमवार शाम साढ़े आठ बजे तक पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया गया। मेरठ जोन में नोएडा में बारिश की वजह से थोड़ी देर के लिए काम रोकना पड़ा।
मेरठ जोन में हुआ पौधा रोपण
जिला जगह पौधे
मेरठ 43 285000
गाजियाबाद 18 80060
हापुड़ 16 142553
बुलंदशहर 33 326544
गौतमबुद्धनगर 10 110000
बागपत 29 127524
सहारनपुर 10 30250
शिवालिक 131 951000
मुजफ्फरनगर 38 520000
शामली 28 255250