{"_id":"5ddc44588ebc3e54ab5698c7","slug":"mr-shrikant-som-became-up-modipuram-news-mrt4555142187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मि. यूपी बने श्रीकांत सोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मि. यूपी बने श्रीकांत सोम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मि. यूपी बने श्रीकांत सोम
मोदीपुरम। शोभित विवि में उत्तर प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश मैन बॉडी बिल्डिंग इन फिजिक्स मास्टर एवं दिव्यांग चैंपियनशिप 2019 का आयोजन किया गया। जिसमें 11 अलग-अलग वेट केटेगरी में उत्तर प्रदेश के 250 से 275 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि विवि के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि खिलाड़ी को कड़ी मेहनत और लगन के साथ कार्य करने चाहिए। आज व्यायाम करना बेहद जरूरी है। बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में युवाओं का रुझान बढ़ रहा है। प्रतियोगिता में मिस्टर वर्ल्ड 2019 चित्रेश एवं अनुज कुमार गोल्ड मेडल 2019 इन वर्ल्ड तथा फिटनेस चैंपियन इन वर्ल्ड नितिन शर्मा एवं इरा मुरई आकर्षण का केंद्र रहे। विशिष्ट अतिथि के रुप में शोभित विवि के कुलपति एपी गर्ग एवं उप कुलपति रिटायर्ड मेजर जनरल सुनील चंद्रा रहे। संचालन उत्तर प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के प्रेसीडेंट विश्वास राव द्वारा किया गया। इस दौरान विनोद शर्मा, अभिषेक डबास आदि का सहयोग रहा। मि. यूपी श्रीकांत सोम मोदीपुरम, रनरअप मोसीन अंसारी मेरठ रहे।
परिणाम: दिव्यांग केटेगरी में नितिन कुमार नोएडा प्रथम, मोहम्मद जावेद सहारनपुर द्वितीय, मैस बॉडी बिल्डिंग 55 किलो में सुहैब मुजफ्फरनगर प्रथम, प्रिंस विकल गाजियाबाद द्वितीय, 60 किलो केटेगरी में अक्षय चौहान मेरठ प्रथम, ललित कुमार मेरठ द्वितीय, 65 किलो केटेगरी में रितेश गाजियाबाद प्रथम, राजकुमार आगरा द्वितीय, 70 किलो केटेगरी में राहुल नोएडा प्रथम, सईद राजा लखनऊ द्वितीय, मास्टर्स चैंपियनशिप में मोहम्मद अलीम सहारनपुर प्रथम, राजकुमार सहारनपुर द्वितीय, अजीज राना मेरठ तृतीय, सतीश चांद बरेली चतुर्थ और राम विजय पटेल वाराणसी ने पंचम स्थान प्राप्त किया।