फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP distributed nutrition kits to pregnant women.

Meerut News: सांसद ने गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषण पोटली

Tue, 29 Sep 2026 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
MP distributed nutrition kits to pregnant women.
रजपुरा ब्लॉक के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली देते सांसद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक के महाराणा प्रताप सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरुण गोविल पहुंचे और आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत माताओं, बहनों और नन्हे बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया।
मंगलवार को रजपुरा ब्लॉक परिसर में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अरुण गोविल ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। सांसद ने गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए उन्हें पोषण पोटली भेंट की। उन्होंने नन्हे बच्चों का पारंपरिक रीति रिवाज से अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया और बच्चों को ज्ञान तथा शिक्षा की ओर प्रेरित करने के लिए पुस्तकें भेंट की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माताओं, बहनों और बच्चों के बीच समय बिताना उनके लिए जनसेवा के सबसे सुखद अनुभवों में एक है। कहा कि सेवा संकल्प अभियान महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को सुलझाने और मदद पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान ने कहा कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं है बल्कि यह हमारी मातृशक्ति और आने वाली पीढ़ी के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी और सम्मान प्रतीक है।


इस दौरान जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सुशील चौहान, कौशल चौहान, जिला उपाध्यक्ष रोबिन गुर्जर, सनी गुप्ता, दीपक गुप्ता, अमित शर्मा, सिसौली उदय प्रताप सिंह, मोनू चौधरी आदि रहें।आंगन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed