सांसद अमर सिंह बोले- हिंदू बंटेगा तो मरेगा, तेल से ज्यादा है जान कीमती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन मोदी अगेन पीएम के कार्यक्रम में भाग लेने आए राज्यसभा सांसद ठाकुर अमर सिंह के तेवर काफी उग्र थे। उन्होंने कहा कि सत्ता के भूखे लोग हिंदुओं के वोटों को पेट्रोल और जाति के नाम पर बांट रहे हैं। अगर मोदी जैसा नेता फिर से प्रधानमंत्री नहीं बना तो हिंदुओं को इसी तेल से जलाकर मार दिया जाएगा। हिंदू अगर बंटेगा तो मरेगा। तेल से ज्यादा जान की कीमत है। आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हिंदू समाज की बहन बेटियों को तेजाब से नहलाने की धमकी दी है। संविधान की शपथ लेकर भारत माता को डायन कहा, ऐसे मुसलमान के लिए देश में जगह नहीं है।
यूपी के बिजनौर में इंदिरा बाल भवन में शनिवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राम के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वजित कर किया। वक्ताओं ने अमर सिंह को मोदी को हनुमान बताया। कार्यक्रम में उन्हें पगड़ी बांधकर व तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इसमें ठाकुर अमर सिंह ने कहा कि गुजरात से बड़ा दंगा मुजफ्फरनगर में हुआ था। जब वहां मुस्लिमों को मारा जा रहा था तो सैफई में सभी भीगे होंठ तेरे गाने पर मल्लिका शेरावत के ठुमके देख रहे थे। मुल्ला मुलायम भी कुछ नहीं बोले। बाद में 14 साल में गुजरात में नरेंद्र मोदी ने कोई दंगा नहीं होने दिया फिर भी उन्हें सांप्रदायिक कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि आजम खां ने एक चैनल पर उनकी और हिंदू समाज की बेटियों को तेजाब से नहलाने और पत्नी को बीच बाजार काटने की धमकी दी, फिर भी सपा से किसी ने विरोध नहीं किया। कहा कि जो भगवान राम को मानते हैं वो ऐसे लोगों से नहीं डरते हैं। अगर हिंदू समाज की बेटियों के लिए आवाज उठाना फिरकापरस्ती है तो वे भी फिरकापरस्त हैं। वे शमशीर नहीं चलाते थे लेकिन अब बात हिंदू समाज की बहू बेटियों तक पहुंच गई है तो उन्होंने अपनी शमशीर निकालकर उसकी धार तेज कर दी है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के परिवार के लोग कबाड़ी और क्लर्क हैं, लेकिन फिर भी उन्हें चोर कहा जा रहा है। मोदी के पास कोई बड़ा बंगला नहीं है जिसमें इटली के पत्थर लगे हैं। वे गुजरात में भी झोला लेकर आए थे और केंद्र सरकार में भी झोला लेकर ही आए हैं। नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के विरोध के बावजूद रूस से हथियार खरीदे। तेल देश में नहीं बल्कि ईरान, इराक, लीबिया में बनता है। तेल की कीमत तय होना अलग मामला है। भारत में उनके जैसे 20 प्रतिशत लोग ही गाड़ी से चलते हैं। गरीब तो बस और साइकिल से चलते हैं।
उन्होंने कहा कि देश की जासूसी करने वाला हिंदू गद्दार और जान देने वाला मुसलमान सच्चा हिंदुस्तानी है। कहा कि अंबानी और अडानी मोदी के चार साल में कार्यकाल में नहीं बल्कि कांग्रेस के 40 साल से ज्यादा के कार्यकाल में अमीर बने हैं। शरद पवार, कमलनाथ अडानी के पक्के दोस्त हैं। कहा कि कुछ दिन पहले अंबानी के जलसे में पी चिदंबरम नाच रहे थे।
अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओमकार सिंह व संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता शैलेंद्र प्रताप ने किया। मंच पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भाई दिलावर सिंह रावत, मुख्यमंत्री के ओएसडी उर्वा दत्त भट्ट, राष्ट्रीय सचिव रवि सिंह नागर, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष उमा कश्यप, राष्ट्रीय महामंत्री विरेंद्र सिंह रावत, तेजा गुर्जर, जिला प्रभारी राकेश मलिक, जिलाध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप शर्मा, ठाकुर अनंत कुमार, युवा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, इंद्राणी गोयल, आलम मलिक, अवधेश कुमार, मोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/