{"_id":"6aaebb248eb90830560757bf","slug":"moving-forward-with-unity-and-positive-thinking-is-essential-harishchand-bhati-meerut-news-c-73-1-mtd1003-108760-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुटता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना आवश्यक : हरीशचंद भाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुटता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना आवश्यक : हरीशचंद भाटी
विज्ञापन
माछरा में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा सम्मेलन में मंच आसीन पदाधिकारी
- अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की विचार गोष्ठी में समाजहित के मुद्दों पर हुआ मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। माछरा स्थित वेदांता फार्म में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तत्वावधान में समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुर्जर समाज के लोगों ने पहुंचकर सहभागिता की।
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरीशचंद भाटी ने कहा कि सम्मेलन गुर्जर समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान, युवाओं की भूमिका, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने जैसे विषयों पर विचार करने के आयोजित हुआ है। हम सभी को समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी भाईचारा, एकजुटता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है।
राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश विकल ने कहा कि 27 अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम और तालकटोरा स्टेडियम में समाज की बड़ी संख्या में सहभागिता होनी चाहिए। पूर्व प्रमुख ब्रजवीर मावी ने कहा कि अब युवाओं को भी संगठन में आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह और संचालन अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय सचिव रोबिन गुर्जर ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री रामकेश चपराना, उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहेंद्र भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी कसाना, गुर्जर परिसंघ के संयोजक भोपाल प्रधान, वीरेंद्र सिंह, मनोज चपराना, प्रदीप पावटी, नवाब सिंह लखवाया, एलकर नागर, सुभाष, जितेंद्र प्रधान, डॉ. आदित्य आदि रहे।