मां के बंधक बनाने पर युवती ने DGP से की शिकायत, प्रेमी बोला- हम करेंगे शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अपनी पसंद के युवक से शादी करने की तैयारी की जानकारी मिलते ही कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में एक युवती को उसकी मां ने ही कमरे में बंधक बना लिया। पीड़ित ने डीजीपी को मोबाइल से फोन करके शिकायत की। उनके आदेश पर कस्बा चौकी पुलिस ने मकान के कमरे से युवती को बंधक मुक्त कराया। पुलिस युवती के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। हालांकि थाने पहुंचते ही मां ने बेटी की मर्जी से शादी कराने की बात कही है।
कस्बा निवासी युवती ने पुलिस को बताया उसका रमाला क्षेत्र के सूप गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जो दुबई में नौकरी करता है। वह अपनी शादी उसी युवक के साथ करना चाहती है। परिजन इसके लिए सहमत नहीं है, उसकी दूसरी जगह शादी करने की तैयारी कर रहे है। जो उसको पसंद नहीं है। इस कारण उसकी माता ने मंगलवार को उसको कमरे में बंद कर दिया। उसने अपने फोन ने डीजीपी को कॉल की। पुलिस महानिरीक्षक ने फोन करके बागपत के अफसरों को लड़की को बंधक मुक्त कराने के आदेश दिए। कस्बा चौकी पुलिस तुरंत मकान में पहुंची और कमरे से उसको बंधक मुक्त कराया। चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने कहा लड़की को कमरे से निकाल लिया गया है। लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे। उधर आरोपी महिला ने कहा उसकी बेटी घर से अपनी मर्जी से चली जाती है। उसको ऐसे जाने से मना किया। लड़की ने खुद ही दरवाजे बंद कर कुंडी लगा ली थी। जिस युवक से उसकी बेटी शादी करने की बात कह रही है कि वह युवक उसका दूर के रिश्ते में मामा लगता है।
पढ़ें : प्रेमिका ने थाने में कहा... मरना मंजूर, पर शादी प्रेमी से ही करूंगी
बेटी के कोतवाली पहुंचते ही मां हुई शादी कराने को तैयार
युवती को कमरे से निकालकर महिला पुलिसकर्मी कोतवाली लेकर पहुंची। उसके पीछे-पीछे ही उसकी मां भी पहुंच गई। उसने कोतवाली में सभी के सामने कहा वह अपनी मर्जी से शादी करेंगी। यह सुनकर उसकी मां भी उसके अनुसार शादी कराने के लिए तैयार हो गई।
एक माह बाद बागपत लौटेगा युवती का प्रेमी
युवती के प्रेमी को पुलिस वालों ने फोन करके जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक युवक ने कहा वह शादी करने के लिए लड़की से तैयार है, लेकिन उसे दुबई से आने में करीब एक माह का समय लग जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/