फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother killed her seven-month-old infant to gain sympathy from her husband and his family.

Meerut News: पति-परिवार की सहानुभूति पाने के लिए मां ने की थी सात माह के मासूम की हत्या

Wed, 10 Jun 2026 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Mother killed her seven-month-old infant to gain sympathy from her husband and his family.
मुंडाली (मेरठ)। थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में सात माह के मासूम रुद्रांश की मौत का हैरान कर देने वाला सच सामने आया है। दरअसल महिला का पति अमित तोमर से कुछ अनबन चल रही थी। इसी नाराजगी को दूर करने तथा पति, परिवार व समाज की सहानुभूति पाने के लिए मां मीनाक्षी चौहान ने ही अपने मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

उसने इसे बीमारी से हुई मौत का रूप देने की कोशिश की ताकि लोग इसे सामान्य मौत समझें। पुलिस ने हत्यारोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम को दिल्ली भेजा गया है। हालांकि जिलाधिकारी कार्यालय से आदेश जारी न होने के कारण मंगलवार को रुद्रांश के दफनाए गए शव को बाहर नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन


मेरठ-गढ़ रोड स्थित मुरलीपुर निवासी अमित तोमर एक चिकित्सक के यहां कार चालक हैं। तीन वर्ष पूर्व उनकी शादी जनपद मुरादाबाद निवासी मीनाक्षी चौहान से हुई थी। उनके दो बेटे थे जिनमें से छोटे बेटे रुद्रांश की 30 मई को मौत हो गई थी। उस वक्त घर पर मीनाक्षी अकेली थी। उसने परिजनों को बताया कि रुद्रांश की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है, जिसके बाद गमगीन माहौल में शव को गांव के श्मशान घाट में दफना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति अमित ने बताया कि उसके व मीनाक्षी के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी। रुद्रांश की मौत होने के बाद जहां परिवार के अन्य सदस्य विलाप कर रहे थे वहीं मीनाक्षी का व्यवहार बेटे की मौत के बाद भी सामान्य था। इस पर उसे शक हुआ उसने मीनाक्षी का मोबाइल चेक किया तो पता चला कि उसका दिल्ली निवासी मोहित नामक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सख्ती से पूछताछ करने पर मीनाक्षी ने कबूला कि शादी से पहले से ही उसका प्रेम प्रसंग मोहित से चल रहा था। इसी वजह से सबका ध्यान भटकाने और सहानुभूति पाने के लिए उसने गुस्से में रुद्रांश का गला दबाकर हत्या कर दी।


प्रेमी मोहित की तलाश में दिल्ली में दबिश

मुंडाली थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मीनाक्षी को अपनी हिरासत में ले लिया था और प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रेमी मोहित को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दिल्ली गई है लेकिन वह अभी हत्थे नहीं चढ़ा है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



जिलाधिकारी के आदेश का इंतजार, श्मशान पर पुलिस तैनात

सीओ किठौर पंकज लवानिया ने बताया कि मृतक रुद्रांश का पोस्टमार्टम कराने के लिए सोमवार देर शाम ही जिलाधिकारी कार्यालय को कानूनी दस्तावेज भेज दिए गए थे। मगर मंगलवार शाम तक वहां से लिखित आदेश जारी नहीं हो सका। आदेश मिलने के बाद ही कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से श्मशान घाट पर जहां बच्चा दफनाया गया था वहां मुंडाली पुलिस का पहरा है और अमित के परिजन भी मौके पर डटे हुए हैं।




तलाक मांग लेती, मेरे बेटे को क्यों मारा

पीड़ित पिता अमित तोमर ने रोते हुए कहा, मीनाक्षी ने हमारी दुनिया उजाड़ दी। अगर वह खुश नहीं थी और तलाक चाहती, तो मैं वह भी दे देता लेकिन उसे मेरे मासूम बेटे को नहीं मारना चाहिए था। रुद्रांश तो अब नहीं रहा लेकिन उसकी हत्या में संलिप्त सभी आरोपियों को सजा दिलाने में मैं कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक और आक्रोश का माहौल है। मोहल्ले की महिलाएं भी मीनाक्षी के इस खौफनाक कदम की निंदा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed