{"_id":"698a08de0ca18d1da000c7d2","slug":"mother-and-son-attacked-for-crossing-a-government-road-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104444-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरकारी रास्ते से निकलने पर मां-बेटे पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरकारी रास्ते से निकलने पर मां-बेटे पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
जे ब्लॉक कॉलोनी निवासी पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। सरकारी रास्ते से निकलने पर आरोपियों ने कस्बे की जे ब्लॉक कॉलोनी निवासी महिला और उसके नाबालिग बेटे पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है।
जे ब्लॉक निवासी रीना पत्नी सुभाष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे वह 15 वर्षीय बेटे तनिष्क के साथ आश्रम पद्धति स्कूल के पास स्थित खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान तनिष्क पशु चारा डालने के लिए घर की ओर सरकारी रास्ते से जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में एक व्यक्ति ने गाली गलौज करते हुए उसके बेटे को रोक लिया और रास्ते से निकलने पर आपत्ति जताते हुए गाली-गलौज की।
पीड़िता के अनुसार, विरोध किया तो आरोपी ने बलकटी लेकर उसके बेटे को जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए तनिष्क खेत की ओर भागा, लेकिन आरोपी और उसके साथियों ने वहां पहुंचकर उसे घेर लिया और बलकटी व कसले से हमला कर दिया। शोर सुनकर रीना बेटे को बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया।हमले में रीना और उसके बेटे को गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
रीना ने आरोपियों के खिलाफ हस्तिनापुर थाने में तहरीर दी है। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।