फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother and daughter died by eating poison in bijnor, and family happiness was over

भूख या पति की लत... थम गईं मां-बेटी की सांसें, पल भर में उजड़ गईं परिवार की खुशियां

Thu, 13 Sep 2018 09:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 13 Sep 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter died by eating poison in bijnor, and family happiness was over
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर जिले में नहटौर थाना क्षेत्र के गांव बैरमनगर में दो बेटियों को जहर देकर खुद भी जहर खाने वाली कुसुम देवी और उसकी एक बेटी खुशी अब इस दुनिया में नहीं है। कुछ सवाल जरूर हैं जिनका जवाब मिलना बाकी है। दो बातें सामने आ रही हैं- पहली यह कि परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था। दूसरी यह कि उसके पति सुखवीर सिंह को शराब की लत है और आर्थिक बदहाली से उपजी परिस्थितियां इसी मुद्दे पर घरेलू कलह का कारण बन जाती थीं। तीसरी बात यह है कि महिला दो दिनों से भूखी थी।

विज्ञापन


भूख सबसे महत्वपूर्ण मामला है। लेकिन जैसा बताया जा रहा है कि महिला ने पति से झगड़े के कारण दो दिन से खाना नहीं खाया था, सही है या आर्थिक तंगी के चलते महिला के समक्ष ऐसी परिस्थितियां पैदा हुईं? बहरहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तो यह पता लगाया जा सकता है कि महिला भूखी थी या नहीं? लेकिन इस भूख के पीछे के कारणों का पता नहीं लगाया जा सकता है। एक बात तो साफ है कि महिला का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसका पति सुखवीर सिंह एक आरामशीन में मजदूरी करता है, जो कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। एक बेटा और तीन बेटियों की पढ़ाई और परिवार का खर्च चलाने के लिए सुखवीर की मजदूरी से होने वाली आय काफी नहीं थी। कुसुम ने घर में एक गाय पाल रखी है और इसी का दूध बेचकर वह परिवार के खर्च में सहयोग कर रही थी। पति की बीमारी से खर्च चल पाना मुश्किल था और कुसुम तनाव में थी।

विज्ञापन

Mother and daughter died by eating poison in bijnor, and family happiness was over
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की सुबह करीब दस बजे जब कुसुम ने आत्मघाती कदम उठाया तब उसका पति से मजदूरी पर जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। सउखवीर काम पर चला गया तो उसने निशी और खुशी को जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। तीनों की हालत बिगड़ गई और इस बात का पता तब लगा, जब उसकी बड़ी पुत्री तनु और बेटा ऋतिक स्कूल से घर पहुंचे। तीनों की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। पहले स्थानीय डाक्टर को दिखाया और फिर बिजनौर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रात में महिला और गुरुवार की सुबह खुशी की मौत हो गई। निशी का उपचार चल रहा हैं। परिचजन दोनों शवों के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जें में ले लिया। 

परिजनों के मुताबिक सुखवीर सिंह की शराब पीने की आदत से परिवार में कलह चलती रहती थी। पिछले कई माह से बीमार सुखवीर सिंह अपनी कुछ जमीन भी बेच दी थी। दो दिन पूर्व भी पति पत्नी में कहासुनी हो गई थी। तभी से कुसुम ने खाना भी नहीं खाया था। पुलिस के मुताबिक परिवार में घरेलू कलह के चलते कुसुम ने यह कदम उठाया। कोतवाल अजय कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। मां के कदम का बच्चो को नही था अंदाजा महिला की बड़ी बेटी तनु और बेटा ऋतिक स्कूल गए हुए थे। उनके पीछे ही महिला ने जहर खाने का कदम उठाया। तनु कक्षा नौ में पढ़ती हैं और वह हमेशा मां को समझाती रहती थी। लेकिन उसको अंदाजा नहीं था कि मां इतना बड़ा कदम उठा लेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed