फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Monu's killers in Baghpat accepted their crime, All accused sent to jail

भांजे-पत्नी ने जुर्म कबूला, अवैध संबंधों में रोड़ा बना तो मार डाला, सभी आरोपी गए जेल

Mon, 30 Apr 2018 12:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 30 Apr 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Monu's killers in Baghpat accepted their crime, All accused sent to jail
सभी आरोपियों को जेल भेजा - फोटो : अमर उजाला

मामी और भांजे के बीच अवैध संबंध थे, जिसका मोनू विरोध करता था। दीपा सहित जेल भेजे गए चारों आरोपियों ने बताया कि दुपट्टे से फांसी लगाकर मोनू की हत्या की थी। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस ने रविवार को मोनू की हत्या का खुलासा किया। खंजरपुर कैडवा गांव निवासी मोनू हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी व भांजे समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंधों का विरोध करने पर भांजे ने मामी व दोस्तों के साथ मिलकर मोनू की दुपट्टे से फांसी लगाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

  
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि 28 अप्रैल को कैडवा गांव में मोनू पुत्र भागमल का फांसी लगाकर शव घर में मिला था। इस मामले में तहेरे भाई धर्मवीर ने मृतक की पत्नी दीपा व भांजे संजू भाटी समेत चार के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार को कैडवा निवासी दीपा व गाजियाबाद के दत्तनगर निवासी संजू भाटी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मोनू की पत्नी दीपा व भांजे संजू भाटी के बीच अवैध संबंध थे। मोनू को इसका पता चल गया था। उसने दीपा को संजू से मिलने से मना किया था। इसी बात पर दीपा ने संजू के साथ मिलकर पति को मारने की योजना बनाई। इसके बाद दीपा ने मोनू को चाय में नशे की चार गोलियां पिला दी, जिससे वह सो गया। इसके बाद संजू ने दोस्तों अभिषेक व विशाल के साथ मिलकर दीपा के दुपट्टे से फांसी लगाकर मोनू की हत्या कर दी। पुलिस ने गाजियाबाद के गढ़ी राजनगर निवासी अभिषेक पुत्र सुनील व गाजियाबाद के विजयनगर सेंटर 12 वाल्मिकी कॉलोनी निवासी विशाल पुत्र रामशरण को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दुपट्टा, बिजली का तार व नशे की गोलियां बरामद हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : भांजे ने मामी से बनाए अवैध संबंध, विरोध करने पर मामा को मार डाला और फिर...

5-6 दिन पूर्व ही बनाया था हत्या का प्लान 

Monu's killers in Baghpat accepted their crime, All accused sent to jail
up police

संजू और दीपा ने बताया कि उनके चार साल से अवैध संबंध थे, जिसका मोनू विरोध करता था। कुछ दिन पूर्व दीपा ने मोनू को किसी से मोबाइल पर बात करते हुए सुन लिया था। मोनू किसी से कह रहा था कि 40 हजार रुपये दे दिए हैं। बाकि पैसे संजू और दीपा की हत्या के बाद दूंगा। 11 मई को बेटी का जन्म दिन मनाने के बाद दोनों की हत्या कर देना। दीपा ने इसकी जानकारी संजू को दी। इसके बाद दोनों ने 5-6 दिन पूर्व मोनू की हत्या करने की योजना बनाई। 27 अप्रैल की रात 12 बजे के लगभग संजू अपने दोस्त अभिषेक व विशाल को साथ लेकर कैडवा गांव पहुंच गया था। जिसके बाद उन्होंने मोनू की हत्या कर दी। तीनों को रात्रि में कुछ ग्रामीणों ने घर से निकलते हुए देख लिया था। 
 
करंट से मारने की थी योजना 
संजू ने बताया कि चारों ने मिलकर मोनू को चारपाई से बांध दिया था। पहले तो उसे करंट लगाकर मारना चाहा, लेकिन करंट का झटका लगते ही मोनू चारपाई से नीचे गिर गया। उसने मोनू का मुंह दबा लिया तो मोनू ने संजू की उंगली पर काट लिया। संजू चिल्लाया और उसकी उंगली से खून बहने लगा। मोनू ने अपनी पत्नी के हाथ में भी काटा, लेकिन उसके निशान नहीं बन पाए। जिसके बाद चारों ने उसे दबोच लिया और दुपट्टे से फांसी लगाकर मार डाला।  
 
बीकॉम का छात्र है संजू 
संजू भाटी बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह गाजियाबाद के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। आरोपी विशाल नोएडा में नौकरी करता था। वहीं पर अभिषेक भी नौकरी करता था। दोनों में वहीं पर दोस्ती हुई। विशाल व अभिषेक में यहीं से दोस्ती हुई। अभिषेक व संजू पहले से ही दोस्त थे, इसलिए विशाल से संजू की भी दोस्ती हो गई।  
 
चार साल की बेटी हो गई अनाथ 
मोनू की चार साल की बेटी अनाथ हो गई है। पिता की मौत के बाद उसका पालन-पोषण करने वाला कोई नहीं रहा है। मृतक के तहेरे भाई धर्मवीर ने बताया कि अब वह ही बच्ची का पालन पोषण करेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed