फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Monkey terror in Harra Nagar Panchayat, woman injured

हर्रा नगर पंचायत में बंदरों का आतंक, महिला घायल

Fri, 05 Sep 2025 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Monkey terror in Harra Nagar Panchayat, woman injured
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में बंदरों के हमले में घायल महिला। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। हर्रा नगर पंचायत में बंदरों के झुंड ने वार्ड 13 निवासी अफसाना पत्नी मोहम्मद आजाद पर हमला कर घायल कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने नगर पंचायत में शिकायत कर कस्बे से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
मोहम्मद आजाद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पत्नी अफसाना घर के आंगन में काम कर रही थी। घर के अंदर घुसे बंदरों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर वहां खेल रहे बच्चों ने कमरे में घुसकर जान बचाई। महिला के शोर मचाने पर आसपास घरों से आए लाेगों ने लाठी-डंडों से बंदरों को भगाकर महिला को बचाया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। कस्बे में बढ़ते बंदरों के आतंक से स्थानीय निवासी काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी इमरान चौहान, कामिल, फरमान ने बताया कि कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। झुंड के रूप में घूम रहे बंदर लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। कई बार घरों की छतों और गलियों में झगड़े-फसाद के कारण महिलाओं व बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता का कहना है कि बंदरों की समस्या को लेकर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कर पकड़वाने के लिए टीम को बुलवाया जाएगा। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed