फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   "Money has become the target of every human being '

‘धन हर इंसान का लक्ष्य बन गया’  

Mon, 26 Sep 2016 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 26 Sep 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
"Money has become the target of every human being '
पं. दीनदयाल उपाध्याय काॅलेज में आयोजित कवि सम्मेलन में मौजूद कवि। - फोटो : अमर उजाला
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर रविवार को एनएएस डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘जन्म शताब्दी’ कार्यक्रम में अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. प्रो. जगदीश मुखी मुख्यातिथि रहे। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय की विचारों को आज के दौर में भी उतना ही प्रासंगिक बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा मेरठ की क्रांति धरा पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मेरठ दीन दयाल उपाध्याय की कर्म भूमि रही है। उन्होंने 60 के दशक में जो विचार रखे थे वह आज की परिस्थितियों का सजीव चित्रण है। धन हर इंसान का सर्वोपरि लक्ष्य बन गया है। योजनाएं इमानदारी से कार्यान्वित नहीं होती। अर्थ तंत्र रूपी नौका में बेरोजगारी का जल भरता जा रहा है। देश की समस्या आर्थिक ही नहीं बल्कि सामाजिक, राजनीतिक और नैतिक होती जा रही है। महंगाई से विशाल जन समूह पीड़ित है।
विज्ञापन


डॉ. मुखी ने कहा दीन दयाल उपाध्याय जनसंघ के महामंत्री और अध्यक्ष रहने के बावजूद दलगत राजनीति से ऊपर थे। इसलिए आचार्य कृपलानी ने उन्हें दैवी संपदा की उपमा दी। साम्यवादी नेता हीरेन मुखर्जी ने अजात शत्रु कहा। उन्होंने कहा आज राष्ट्रीय और मानवीय दृष्टि से आवश्यक हो गया है कि अपनी संस्कृति के तत्वों पर विचार करें। तभी आगे बढ़ सकते हैं। राष्ट्र को विश्व गुरु बना सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर डॉ. हरिकांत अहलूवालिया ने की। कार्यक्रम दीन दयाल उपाध्याय शोध संस्थान की ओर से आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. ब्रजभूषण, विधायक रविंद्र भड़ाना, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, दर्शन लाल अरोड़ा, विनोद भारती, अजय गुप्ता और योगेश मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘समाज के विकास पर जोर’ 
हर्ष
स्पेशली एबल्ड केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. गौतम पाल सिंह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को याद किया। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी समाज को जोड़ने वाले थे। उन्होंने हमेशा समाज और विकास पर बल दिया। आज भी हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed