{"_id":"5d5b06cb8ebc3e897b69d282","slug":"molesting-with-student-firing-mawana-news-mrt4389873157","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन
मवाना। कस्बा निवासी एक युवक ने मोहल्ले के ही वर्ग विशेष के दो युवकों पर बहन से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उसके द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचे से फायर किया। इस घटना से मोहल्ले में तनाव है। इसकी जानकारी पाकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे तथा आरोेपियों की गिरफ्तार की मांग की।
मोहल्ला निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी बहन ट्यूशन पढ़ने काबली गेट जाती है। मोहल्ले के ही वर्ग विशेष के दो युवक आए दिन उससे छेड़छाड़ करते हैं। इसकी शिकायत उसकी बहन ने परिजनों से की। इस पर वह सोमवार दोपहर बहन को ट्यूशन छोड़ने के लिए घर से निकला तो दोनों आरोपी नाले की पटरी पर खडे़ मिले। उन्होंने उसकी बहन से छेड़छाड़ की तथा अपशब्दों का इस्तेमाल किया। उसके द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख जातिसूचक शब्द कहते हुए गालीगलौज की तथा पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी तमंचे से फायर करते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों से जानमाल को खतरा बताते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं, इसकी जानकारी पाकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे तथा कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह से मुलाकात कर रोष जताया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।