फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mohkampur Rajbaha broken, Shatabdinagar Rapid Station parking filled with water

Meerut News: मोहकमपुर रजबहा टूटा, शताब्दीनगर रैपिड स्टेशन की पार्किंग में पानी भरा

Wed, 05 Feb 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Mohkampur Rajbaha broken, Shatabdinagar Rapid Station parking filled with water
- औद्योगिक इलाके में भी जलभराव होने के कारण लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

- जानकारी लगने पर नगर आयुक्त ने नगर निगम टीम मौके पर भेजी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शताब्दीनगर में मंगलवार को ओवरफ्लो होने के कारण रजबहा टूट गया। जिसके चलते शताब्दीनगर रैपिड स्टेशन की पार्किंग में पानी भर गया और फिर औद्योगिक इलाके में जलभराव हो गया। लोगों के हंगामा करने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। निगम अधिकारियों ने जेसीबी को मंगाया और मिट्टी डालकर माइनर का पानी रोक दिया। जल निकासी न होने पर व्यापारियों में आक्रोश बरकरार है। बुधवार सुबह पंप लाकर जल निकासी कराने की बात अधिकारियों ने कही है।
बागपत रोड से निकलकर मोहकमपुर होते हुए बिजली बंबा बाईपास को जाने वाला रजबहा ओवरफ्लो है। रजबहे से कनेक्ट संजय वन चौराहे की तरफ जा रहा है। उसके चलते शताब्दी नगर रैपिड स्टेशन के निर्माण कार्य स्थल से होते हुए मोहकमपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र फेज-2 में जा भरा है। बताया गया कि रैपिड स्टेशन की पार्किंग के बाद पानी की अधिकता होने के कारण लगभग 200 मीटर तक मोहकमपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़क पर जलभराव हो गया है। जिससे औद्योगिक क्षेत्र की सड़क पर ढाई से तीन फीट तक पानी भर गया। इससे औद्योगिक क्षेत्र की लगभग 100 फैक्टरी में काम करने वाले कारीगर और कंपनी मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में सप्लाई करने वाले बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन जलभराव के चलते वापस लौट गए। कंपनियों में माल सप्लाई करने वाले ई-रिक्शा और छोटे माल ले जाने वाले वाहन चालक जलभराव के चलते बाहर ही खड़े रहे। बता दें कि रजवाहे में दो महीने पहले पानी छोड़ा गया था। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते रजवाहे की साफ सफाई नहीं होने के कारण रजबहे में गंदगी की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी मालिकों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा शिकायत करने के बाद भी रजवाहे की सफाई नहीं की जाती है। जिसके कारण जलभराव की स्थिति बनती है। पार्किंग में व्यवस्था भी प्रभावित हो गई।

अतिक्रमण के चलते जल निकासी नहीं हो सकी
रजबहे के ऊपर अतिक्रमण हो गया है। जिसके चलते रजबहे में पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। व्यापारियों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम अतिक्रमण नहीं हटवा पाया। रजबहा ओवरफ्लो हो गया और मंगलवार को टूट गया। जिसके चलते पानी की निकासी रुक गई। निगम अधिकारियों ने बताया कि रैपिड रेल का प्रोजेक्ट चल रहा है। जिसके चलते वहां पर कई दिक्कत आ रही है। पहले अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था, लेकिन रैपिड का कार्य चलने के कारण अभियान रोकना पड़ा।

---
जलभराव की शिकायत मिलने पर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह, निर्माण विभाग और जलकल विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे थे। जेसीबी से रजबहे में मिट्टी डालकर पानी रोका गया है। बुधवार सुबह जलनिकासी के लिए निर्माण विभाग द्वारा पंप लगाया जाएगा।
सौरभ गंगवार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed