फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mohit Rao Gautam appointed District President of RLD's SC/ST Cell.

Meerut News: मोहित राव गौतम बने रालोद एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

Mon, 31 Aug 2026 08:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Mohit Rao Gautam appointed District President of RLD's SC/ST Cell.
रोहटा। मोहित राव गौतम। स्वयं
रोहटा। राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन में फेरबदल करते हुए मेरठ जिले के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर गांव रोहटा निवासी मोहित राव गौतम को नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ से उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। नियुक्ति की जानकारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहित राव गौतम ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को समाज के बीच पहुंचाना और एससी-एसटी समाज के लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नियुक्ति पर रालोद कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने मोहित राव गौतम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed