फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mohiddinpur suger mill crusher season start

मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

Mon, 11 Nov 2019 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
mohiddinpur suger mill crusher season start
परतापुर (मेरठ)। उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड की मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल के पेराई सत्र का रविवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर और सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई ने फीता काटकर व चेन में गन्ना डालकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मिल के महाप्रबंधक अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी देरी से मिलने के चलते पेराई सत्र शुरू करने में एक सप्ताह की देरी हो गई। क्षेत्र के किसानों को गन्ना इंडेंट पहले ही जारी कर दिया गया था। सेंटरों पर गन्ना खरीद हो रही है। मिल शुरूआती दिनों में 25 से 30 हजार क्विंटल प्रतिदिन के हिसाब से पेराई करेगी। इसके बाद पेराई 35 हजार क्विंटल प्रतिदिन कर दी जाएगी। विधायक डॉ. तोमर ने बताया कि जल्द ही किसानों को पुराना बकाया भी दिलाया जाएगा। इस दौरान भाकियू नेता विजयपाल घोपला, बसपा नेता दीपक राणा, गन्ना समिति चेयरमैन शशांक चौधरी, हरपाल चौधरी, संजय प्रधान, नरेंद्र ठेकेदार, धर्मवीर सिंह सहित क्षेत्र के दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों ने किया था जीएम का घेराव
मोहिउद्दीनपुर मिल चलवाने के लिए रालोद ने क्षेत्र के किसानों के साथ शुक्रवार को जीएम का घेराव किया था। इससे पहले गांव गून में किसानों की पंचायत हुई थी। किसानों के आक्रोश को देखते हुए जीएम केन ने दस नवंबर को पेराई सत्र शुरू करने का वादा किया था। रालोद के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि मिल चलने से किसान गन्ना डालकर गेहूं की बुआई कर सकेंगे। गन्ना विभाग सही तरीके से किसानों को गन्ना पर्ची का आवंटन करे और पिछले बकाये का भुगतान कराए। भुगतान नहीं कराने पर रालोद गन्ना अधिकारियों का घेराव करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed