फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mohan Bhagwat said, volunteer Work for society by staying away from politics

मोहन भागवत बोले- राजनीति से दूर रहकर समाज के लिए काम करें स्वयंसेवक

Tue, 27 Feb 2018 11:24 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 27 Feb 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Mohan Bhagwat said, volunteer Work for society by staying away from politics
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

मेरठ में शताब्दी नगर स्थित माधवकुंज में सोमवार को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने संघ के अनुषांगिक संगठनों की बैठक में सामाजिक समरसता पर विशेष जोर दिया। कहा कि स्वयंसेवक राजनीति से दूर रहकर समाज के लिए काम करें। समाज सेवा के लिए ही स्वयंसेवक बने हैं। समाज की अधिक से अधिक सेवा करें और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाएं।

विज्ञापन


संघ प्रमुख ने कहा कि सामाजिक समरसता के जरिए ही गांव-गांव और घर-घर जाकर संघ का प्रचार किया जाए। हर व्यक्ति को संघ के बारे में बताया जाए। समाज में एकता आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों से गांवों को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए शाखा लगाने पर जोर दिया। सरसंघचालक ने स्वयंसेवकों और संघ के पदाधिकारियों को सतर्क करते हुए कहा कि वर्तमान में कुछ शक्तियां सामाजिक विद्वेष फैला रही हैं। ऐसी शक्तियों से हमें सावधान रहकर समाज के बीच काम करना है। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि गांवों के विकास से ही देश का विकास होगा। गांव के बिना देश का विकास नहीं हो सकता है। ऐसे में गांव-गांव जाकर लोगों से मिलें और सामाजिक सरोकार के तहत काम करें। सरसंघचालक ने भारतीय धर्म संस्कृति के लिए बेहतर काम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


अभय प्राप्त करना ही परम कर्तव्य
संघ प्रमुख ने कहा कि स्वयंसेवकों के लिए मान-अपमान, सुख-दुख, यश-अपयश से परे रहकर अभय को प्राप्त करना ही परम कर्तव्य है। हम सब लोग सोच से एक समान हैं। मन, बुद्धि, चित और उद्देश्य से समान हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन पदाधिकारियों और क्षेत्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक में कहा कि हमारा स्वयंसेवक होना ही गौरव की बात है। हम संघ में आए यह अच्छी बात है। इससे अच्छी बात है कि संघ हम सब में आए। संगठन में दायित्व आवश्यकता के अनुसार बदलते रहते हैं। सामाजिक कुरीतियों से स्वयंसेवकों को लड़ना चाहिए। स्वयंसेवकों को नाम, रूप, गुण, आत्मीयता, संबंधों के आधार पर विस्तार करना होगा। विवेकपूर्ण ढंग से और सामाजिक जीवन में सुधारात्मक प्रयास करते रहना है। उन्होंने सुबह और शाम को दो बैठकें कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए लोग जुड़े हैं, उन्हें फॉलो करें

Mohan Bhagwat said, volunteer Work for society by staying away from politics
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

शाम चार बजे हुई बैठक में राष्ट्रोदय आयोजन समिति में सहयोगी रहे विशेष लोगों से संघ प्रमुख ने मुलाकात की। अच्छे आयोजन के लिए उनकी पीठ थपथपाई। निर्देश दिए कि नए लोग जुड़े हैं, उन्हें फॉलो करें और आगे बढ़ें। इस दौरान कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, पूर्व एमएमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, मुकेश सिंघल, अजय गुप्ता, विवेक रस्तोगी आदि भाजपा नेताओं समेत संघ के पदाधिकारी, आरएसएस नेता दर्शनलाल अरोड़ा, सूर्य प्रकाश टॉक, धनीराम, मनबीर, जगेंद्र सिंह, अजय मित्तल, डॉ. नीरा सिंघल, पल सिंह, विनोद भारतीय, अनिल कुमार और प्रशांत आदि मौजूद रहे।

एडीजी भी पत्नी के साथ मिलने पहुंचे
एडीजी जोन प्रशांत कुमार और उनकी पत्नी भी सरसंघ संचालक डॉ. मोहन भागवत से मिलने पहुंचे और उन्हें पुस्तक भी भेंट की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed