फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mohammad martiyar for humanity

इंसानियत को बचाने की खातिर शहीद हुए हुसैन

Tue, 10 Sep 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mohammad martiyar for humanity
मुर्हरम में जुलजुनाह बरामद करने के दौरान मातम पुर्सी करते सौगवार। - फोटो : LAWARD
मवाना। मुहर्रम की 9 तारीख को सभी अजाखानों में मजलिसों का दौर जारी रहा। आज पहली मजलिस इमाम बारगाह हुसैनी मे सुबह आठ बजे शरू हुई।
विज्ञापन

इसके बाद एक मजलिस इमाम बारगाह कोटला में हुई। जिसमें मर्सियाख्वानी फूल मियां जैदी ने की। मिम्बर से आली जनाब मौलाना कर्रार हुसैन ने फजायल एवं मसायब शहीदाने कर्बला बयान किए। बाद नमाजे जोहरेन एक मजलिस इमाम बारगाह जनाबे जहरा अलैव में हुई। इसके बाद एक मजलिस इमाम बारगाह हजरत अबूतालिब तिहाई में हुई। जिसमें मर्सियाख्वानी मास्टर सरूर इक़बाल आदी ने की और मिम्बर से आली जनाब मौलाना फिरदौस मेहंदी ने फजायल व मसायब हजरत अली असग़र अलै. बयान किए। वाकयाते कर्बला के वक़्त हजरत अली असग़र की उम्र कुल 6 माह थी। रात में पहली मजलिस इमाम बारगाह कोटला में हुई। इसके बाद एक मजलिस इमाम बारगाह शाहपुर गढ़ी में हुई। जिसमें मिम्बर से आली जनाब मौलाना मिन्हाल हैदर लखनऊ ने खिताब किया। बाद मजलिस अलम मिलाई का प्रोग्राम हुआ। जिसमें अंजुमने हैदरी खैरात अली कोटला, अंजुमने पैगामे अली तिहाई और अंजुमने दस्ता ए अब्बासिया के मातम दारों ने सीनाजनीं की और नौहाख्वानी पेश की। इस प्रोग्राम की निजामत कम्बर जैदी मवानवी ने की। सभी अजाखानों में शबीहे जरीह सजा दी गई है। सारी रात मातमदारों ने शब्बे दारी की और सभी इमाम बारगाहों की जियारत की देर रात एक मजलिस इमाम बारगाह तिहाई में हुई। जिसमें मिम्बर से आली जनाब मौलाना शाहिद रिजवी ने खिताब किया और फ़जायल व मसायब हजरत अब्बास बयान किए। इसके बाद मजलिस शबीहे ताबूद हजरत अब्बास अलै. बरामद हुआ। यह जुलूस की शक्ल में इमाम बारगाह तिहाई से इमाम बारगाह शाहपुर गढ़ी पहुंचा। जहां पर अजाने हजरत अली अकबर पढ़ी गई। सोगवारों में इक़बाल हैदर मुंशी, शबाब हैदर, मुजव्वर अली, बिट्टन ज़ैदी, गुड्डू जैदी, बिलाल जैदी, अंजुम जैदी, अली हैदर, बुद्धन जैदी, अरशद जैदी, हैदर जैदी, अली रजा, मुहर्रम अली, आले हसन, क़ुर्बान जैदी, अली हसनैन, बाबू जैदी, कैसर मियां जैदी, शकील हैदर, शबाब जैदी, अजहर जैदी, अली अब्बास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed