फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   modi shah ne racha

प्रधानमंत्री मोदी और शाह ने मिलकर रचा नोटबंदी का षड्यंत्र : केजरीवाल

Fri, 02 Dec 2016 12:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 02 Dec 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
modi shah ne racha
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 नोट बंदी के विरोध में हुंकार भरते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मिलकर नोट बंदी का षड्यंत्र रचा। अमित शाह के काले धन से देश भर में भाजपा ने जमीन खरीदी। नोट बंदी की आड़ में इन्होंने आठ लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया है। एक लाख 14 हजार करोड़ रुपये अरबपतियों का कर्ज माफ कर दिया। घोटाले से बैंक खाली हो गए, तो नोट बंदी का खेल खेला जिससे जनता की कमाई बैंकों में आ गई। अब फिर से सात लाख करोड़ रुपये का लोन माफ करने की तैयारी है। जनता यूपी चुनाव में भाजपा से हिसाब लेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गढ़ रोड पर गोकलपुर स्थित मैदान में रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नोट बंदी को लेकर पीएम पर तीखा हमला बोला। कहा कि डकैती, नशा, भ्रष्टाचार, टैक्स चोरी, आतंकवाद की काली कमाई 50 प्रतिशत जमा कर व्हाइट मनी में बदल लो। यदि यही करना था तो नोट बंदी की जरूरत क्या थी। यह बड़ा घोटाला है। अमित शाह और इनके आदमियों ने सारा खेल रचा है। कैग और आरबीआई की रिपोर्ट कह रही है कि आठ लाख करोड़ रुपये अरबपतियाें ने दबाए हैं। गबन किया है या विदेश भेजे हैं। अब उनका और कर्ज माफ करने की तैयारी है। किसान और आम नागरिक यदि ऋण न चुकाए तो बाउंसर भेजे जाते हैं। क्या इनके यहां भी बाउंसर भेजे गए।
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि यदि काला धन बाहर ही निकालना था तो उन 648 लोगों को जेल भेजना चाहिए था, जिनके स्विस बैंक में एकाउंट हैं। सरकार के पास वह सूची है पर वह न उसे सुप्रीम कोर्ट को दे रही है और न ही सार्वजनिक कर रही है। उन्होंने मोदी पर आरोप लगाया कि बिड़ला और सहारा के यहां पड़े आयकर छापों में यह सामने आया कि एक से 40 करोड़ और दूसरे से 25 करोड़ रुपये का लेनदेन मोदी को हुआ। केजरीवाल ने ऐसे दस्तावेज भी जनता के सामने लहराए। बोले कि कांग्रेस सरकार में भी तमाम घोटाले हुए पर मोदी ने दो साल में ही सबको पीछे छोड़ दिया। देश के अकेले ऐसे पीएम हैं जिनको दी गई रकम का जिक्र बाकायदा दस्तावेजों में सामने आया है। पहले विजय माल्या को देश से भगा दिया और अब उसका 1200 करोड़ रुपया माफ कर दिया। यह बिना कुछ लिए-दिए नहीं किया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए। किसान मर रहा है पर पीएम को कोई सरोकार नहीं। लाइनों में लोगों की जान जा रही है। उन्होंने रेड्डी, अरुण जेटली और महेश शर्मा पर निशाना साधा। कहा कि आम आदमी की बेटी की शादी ढाई लाख रुपये में हो और भाजपा के नेता 500 करोड़ रुपये में अपनी बेटी की शादी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले कि भाजपा न तो हिंदुओं की पार्टी है न मुस्लिमों की। यह केवल सत्ता के भूखे लालची पूंजीपतियों की पार्टी है। 80 में से 73 सीटें देकर मोदी को पीएम बनाने वाली यूपी की जनता उनसे यूपी विस चुनाव में एक-एक मिनट का हिसाब लेगी। जनता लाइन में त्रस्त है और वे एक दिन में चार-चार ड्रेस बदल रहे हैं। हवाई यात्राओं में व्यस्त हैं। ऐसे बेटे पर लानत है, जिसने अपनी बूढ़ी मां को राजनीति चमकाने के लिए बैंक की लाइन में लगा दिया। इससे पूर्व रैली को उप मुख्यमंत्री दिल्ली मनीष सिसौदिया, प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, गोपाल राय, प्रकाश जरावल आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता आशीष खेतान, कपिल मिश्रा, वेस्ट संयोजक सोमेंद्र ढाका, पूनम आजाद, मनोज कुमार, शैलेंद्र गौड़, मनोज हंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed