फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   modi ne sach na bolne

मोदी ने सच न बोलने की कसम खाई है : मसूद

Thu, 01 Sep 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Thu, 01 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
modi ne sach na bolne
बिजली बंबा बाईपास पर कांग्रेस की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी के नफरत के रथ को नहीं रोका गया तो देश में तबाही मचा देगा। पीएम ने सच न बोलने की कसम खाई है।
विज्ञापन

बिजली बंबा बाईपास स्थित गांधी इंस्टीट्यूट में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि छह सितंबर से पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी किसान महायात्रा का प्रथम चरण देवरिया से शुरू कर रहे हैं। यह यात्रा सभी जिलों में होती हुई मेरठ पहुंचेगी। राहुल यहां पर रात्रि विश्राम भी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता 821 ब्लॉकों में घर घर जाकर लोगों से बात करेंगे। उनकी बात सुनेंगे और कांग्रेस की नीतियां गिनाएंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा में डेढ़ लाख लोगों से संवाद कायम किया जाएगा। उन्होंने मोदी पर निशाना साधा। कहा कि  मंगलयान से लेकर कटरा में रेलवे लाइन तक का प्रोजेक्ट यूपीए सरकार का था, जिसका श्रेय मोदी ने लूटने की कोशिश की। एक भी काम वह ऐसा बताएं जो उन्होंने अपने दम पर किया हो। हां व्यापारिक घरानों को लाभ देने का वायदा पूरा किया। किसान, मजदूर, दस्तकार यानी आम जनता पिसकर रह गई। अड़ानी का मुनाफा 48 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव वर्ष 2019 के लिए देश की दिशा तय करेगा। मोदी के नफरत के रथ को न सपा रोक सकती है न बसपा। यूपी में केवल इसे कांग्रेस ही रोक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राह्मणों को जोड़ने के सवाल पर बोेले कि शीला दीक्षित को ब्राह्मण चेहरा नहीं बल्कि, विकास के नाम पर यूपी में लाया गया है। यूपी में भी विकास की दरकार है। वह पार्टी आलकमान से मांग करेंगे कि प्रियंका गांधी को भी पूरी शिद्दत से चुनाव प्रचार में भेजा जाए। यूपी में चुनाव से पहले उन्होंने फिलहाल किसी दल के साथ गठबंधन से इंकार किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय प्रधान, किशन कुमार किशनी, दीपक कुमार, पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल, पंडित नवनीत, अखिल कौशिक, मेहरबान आलम, सलमान सईद, मोहम्मद इमरान, रोहित गुर्जर, हरिकिशन वर्मा, महेंद्र गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed