{"_id":"618c2900334be7564c755573","slug":"mock-drill-for-corona-third-phase-meerut-news-mrt5643157186","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 और 13 को होगी मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 और 13 को होगी मॉक ड्रिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 और 13 नवंबर को होगी मॉक ड्रिल
मेरठ। कोरोना की तीसरी लहर के अंदेशे के मद्देनजर 12 और 13 नवंबर को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉक ड्रिल की जाएगी। इसमें जिला अस्पताल, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, एनसीआर मेडिकल कॉलेज, सुभारती मेडिकल कॉलेज, सरधना, मवाना, हस्तिनापुर और दौराला सीएचसी पर मुख्य रूप से स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा।
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान बेड, अस्पतालों में स्टाफ व अन्य सुविधाएं और ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट किस तरह से कार्य कर रहे हैं, यह देखा जाएगा। इसके लिए मेरठ के अलावा लखनऊ से भी टीम आएगी, साथ ही डब्ल्यूएचओ की भी टीम रहेगी।
बुधवार को इस संबंध में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की, जिसमें चिकित्सा सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। कई देशों में कोरोना फिर से बढ़ रहा है, इसके मद्देनजर एहतियाती तौर पर स्वास्थ्य विभाग को तैयार किया जा रहा है।