फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mobile instead of weapon: The ninth student reached the college with a gun in Meerut

हथियार के बदले मोबाइल: सहपाठी से हुई डील तो कॉलेज में तमंचा लेकर पहुंचा नौंवी का छात्र, मॉनिटर पर ताना

Sat, 01 Oct 2022 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Oct 2022 11:46 AM IST
सार

मेरठ के डीएन कॉलेज में 9वीं के छात्र ने मॉनिटर को तमंचा दिखाया। इससे कक्षा में हड़कंप मच गया। बताया गया कि इस दौरान खूनखराबा होने से बच गया। वहीं छात्र द्वारा तमंचा लाने की सूचना पर आरोपी और सहपाठी पुलिस को सौंप दिए गए। दोनों के नाम कॉलेज से काट दिए गए हैं।  

विज्ञापन
Mobile instead of weapon: The ninth student reached the college with a gun in Meerut
तमंचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के डीएन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कक्षा नौ का एक छात्र बैग में तमंचा लेकर पहुंच गया और फिर मॉनिटर को तमंचा दिखाने लगा। इससे अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि खूनखराबा होने से बच गया और समय रहते ही छात्र को तमंचे सहित पकड़ लिया गया। बाद में उसके एक सहपाठी को भी दबोचा गया। दोनों को देहलीगेट पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने जीडी में मामला दर्ज कर उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया। इस मामले की सुनवाई के लिए 11 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। स्कूल में दोनों छात्रों के नाम भी काट दिए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक छात्र के पास तमंचा दिखते ही मॉनिटर ने शोर मचा दिया। इसके बाद कक्षा के अन्य विद्यार्थी घबरा गए। इसका पता चलते ही प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ ने देहली गेट पुलिस को बुलाया। पुलिस ने पहले प्रधानाचार्य ऑफिस में पूछताछ की। बाद में आरोपी और उसके सहपाठी को साथ ले गई। पूछताछ के बाद जीडी में मामला दर्ज कर उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sports: गुजरात में राष्ट्रीय खेलों में चमकीं मेरठ की बेटियां, पारुल चौधरी ने 5 हजार मीटर दौड़ में झटका स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक तमंचा लाने वाला छात्र ब्रह्मपुरी क्षेत्र का निवासी है। उसका कहना है कि उसकी टीपीनगर निवासी सहपाठी से बातचीत हुई थी। उसने कहा था कि वह तमंचे के बदले में मोबाइल देगा। इसलिए तमंचा लाया था।

इस मामले से एक और साथी भी जुड़ा है, वह स्कूल नहीं आया। तीनों का नाम लिखते हुए प्रधानाचार्य ने देहली गेट थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी ऋषिपाल का कहना है कि छात्रों का ऐसा करना गंभीर है। किशोर न्यायालय में अब सुनवाई होनी है। मॉनिटर ने भी जान का खतरा जताया है।

पहले भी पकड़ा जा चुका है तमंचा
तीन साल पहले भी कॉलेज में एक छात्र के पास से तमंचा पकड़ा गया था। अन्य शिक्षण संस्थानों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

नियमित रूप से ली जाएगी विद्यार्थियों की तलाशी
स्कूल में एक छात्र तमंचा लेकर आया था। तुरंत पुलिस को सूचना देकर बुला लिया गया। बड़ी घटना होने से बच गई। छात्रों का गिरोह कोई भी वारदात कर सकता था। आरोपी छात्रों का नाम काट दिया गया है। स्कूल में अब नियमित रूप से विद्यार्थियों की तलाशी ली जाएगी, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। - सुशील सिंह, प्रधानाचार्य, डीएन इंटर कॉलेज मेरठ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed