फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parul Chaudhary wins Gold in 5 thousands meter race in National games

Sports: गुजरात में राष्ट्रीय खेलों में चमकीं मेरठ की बेटियां, पारुल चौधरी ने 5 हजार मीटर दौड़ में झटका स्वर्ण

Sat, 01 Oct 2022 10:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Oct 2022 10:21 AM IST
सार

गुजरात में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में मेरठ की बेटियों ने दूसरे दिन भी दबदबा कायम रखा है। मेरठ की पारूल चौधरी ने 5 हजार मीटर रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं किरण बालियान और दिव्या काकरान ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Parul Chaudhary wins Gold in 5 thousands meter race in National games
पारुल चौधरी, मेरठ - फोटो : Amar ujala

विस्तार

मेरठ से सटे दौराला के इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी ने  5 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक झटक लिया है। उन्होंने 16:34:68 मिनट के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। लगातार दूसरे दिन मेरठ की बेटियों ने उत्तर प्रदेश को दूसरा स्वर्ण दिलाया है। उनके अलावा किरण बालियान ने गोला फेंक में 17.14 मी. थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया है जबकि  दिव्या काकरान ने भी सोना जीता है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों में दिव्या-किरण ने जीता सोना, रूपल फाइनल में    
गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में दूसरे दिन मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। किरण बालियान ने गोला फेंक में 17.14 मी. थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने नए मीट रिकॉर्ड के साथ यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


इससे पूर्व यह रिकॉर्ड हरबंस कौर के नाम था, उन्होंने 1999 में 16.54 मी. थ्रो की थी। मेरठ की होने वाली बहू अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान ने 76 किलो भार वर्ग में हिमाचल की रानी को 4-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं एथलीट रूपल चौधरी ने 400 मीटर दौड़ के फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद है। ख्याति माथुर हाईजंप में 1.77 मीटर के साथ चौथा स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Parul Chaudhary wins Gold in 5 thousands meter race in National games
किरण बालियान व दिव्या काकरान - फोटो : अमर उजाला

रोहटा क्षेत्र के जैनपुर शाहपुर गांव निवासी मेरठ की उड़नपरी रूपल ने अपनी पहली दो हीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। 400 मीटर दौड़ की पहली हीट में रूपल ने 53:38 सेकंड के साथ प्रथम स्थान, जबकि दूसरी हीट 52:50 सेकंड में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं रेलवे की टीम के शिरकत नहीं करने के कारण दिव्या काकरान इस बार उत्तर प्रदेश की कुश्ती टीम से इन खेलों में शामिल हुईं।

अपने भार वर्ग 68 किलोग्राम के बजाए दिव्या ने इस बार 76 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग किया और इस भारवर्ग में 15 पहलवानों ने हिस्सा लिया। काकरान का पहला मुकाबला पंजाब की गुरशरप्रीत कौर के साथ हुआ। दिव्या ने एकतरफा मुकाबले में 10-0 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे राउंड में हरियाणा की रितिका को 4-0 के अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में दिव्या का मुकाबला तेलंगाना की रोहिनी के साथ हुआ। इसे भी दिव्या ने 4-0 से मुकाबला जीता। 

प्रियंका ने नहीं लिया हिस्सा 
पैदल चाल में कॉमनवेल्थ की रजत पदक विजेता प्रियंका गोस्वामी गुजरात नेशनल खेलों में प्रतिभाग नहीं किया। उन्होंने बताया कि किसी जूनियर को पदक जीतने का मौका मिले, जिसके कारण वह नेशनल खेलों में नहीं खेल रही हैं। क्योंकि छह साल पूर्व एक सीनियर खिलाड़ी नेशनल खेलों में नहीं खेली थीं, उस समय मुझे पदक जीतने का मौका मिला था।

खेल अधिकारी भी दिखा रहे जलवा 
राष्ट्रीय खेलों में एक तरफ जहां मेरठ के खिलाड़ी गुजरात में जमकर खेल दिखा रहे हैं, वहीं मेरठ के सीनियर खिलाड़ी तकनीकी अधिकारी बनकर राष्ट्रीय खेलों की शोभा बढ़ा रहे हैं। मेरठ की कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक विजेता व अर्जुन अवार्डी कुश्ती खिलाड़ी अलका तोमर भी गुजरात में हैं। उन्होंने शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। विशाल सक्सेना, अमरनाथ त्यागी, गौरव त्यागी सहित अन्य खिलाड़ी तकनीकी अधिकारी बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed