फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mobile and five thousand rupees stolen in running roadways bus

जनता की छोड़िए, यहां पुलिस खुद हो रही लूट का शिकार, सिपाही के जेब से उड़ाया मोबाइल व रुपये पांच हजार

Wed, 15 Jan 2020 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
mobile and five thousand rupees stolen in running roadways bus
मेरठ डिपो की रोडवेज बस में मंगलवार को चोरों ने यूपी पुलिस के सिपाही और छात्रा की जेब से लगभग पांच हजार रुपये और मोबाइल चोरी कर लिए। चोरी के मामले को लेकर सिपाही व छात्रा ने बस को रोहटा थाने पर रुकवा कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पूरी तलाशी ली लेकिन चोर का पता नहीं लगा सका। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन


मेरठ से बड़ौत की ओर जा रही एक रोडवेज की बस में चोरों ने यूपी पुलिस के सिपाही व एक छात्रा की जेब से दो मोबाइल व लगभग पांच हजार की नकदी उड़ा ली। मामले का पता लगने के बाद सिपाही व छात्रा ने बस को रोहटा थाने पर रुकवा लिया और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

बिनौली निवासी छात्रा राधिका बदायूं के सहसवान थाने में तैनात सिपाही ओमवीर सवार थे। बाईपास से आगे चलने पर सिपाही ने जेब में मोबाइल देख तो गायब मिला।

सिपाही ने मोबाइल चोरी होने पर बस को रोहटा बस स्टैंड पर रूकवा लिया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली लेकिन चोर का पता नहीं चल सका। पीड़ित सिपाही और छात्रा ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed