फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MMBS student suspended for three month after ragging with junior students in Saharanpur college

यूपी: एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग, छह स्टूडेंट्स तीन माह के लिए निलंबित, पीड़ित ऐसे बने आरोपी

Fri, 23 Aug 2019 01:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
MMBS student suspended for three month after ragging with junior students in Saharanpur college
राजकीय मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में सरसावा थाना क्षेत्र के पिलखनी में स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने रैगिंग की। कॉलेज प्रबंधन ने इसकी जानकारी होने पर आरोपी छात्रों को चिह्नित किया और बिना अनुमति हॉस्टल में प्रवेश कर रैगिंग करने के आरोप में छह छात्रों को कॉलेज की समस्त शैक्षणिक गतिविधियों और छात्रावास से तीन माह के लिए निलंबित कर दिया। आरोपी छात्रों पर पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। 

विज्ञापन


अंबाला रोड पर पिलखनी स्थित शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर रैगिंग का मामला सामने आया। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार की रात में एमबीबीएस के सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग की। इसके विषय में गुरुवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने जानकारी दी।
विज्ञापन


कॉलेज में पुलिसकर्मियों की शराब पार्टी, ग्रामीणों का जमकर हंगामा, हेड कांस्टेबल समेत तीन निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि दो दिन पहले मंगलवार की रात में एंटी रैगिंग स्क्वायड टीम ने उन्हें सूचना दी कि एमबीबीएस के बैच 2018 के कुछ छात्र बिना अनुमति के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के हॉस्टल में घुसकर जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग कर रहे थे। वार्डन के सूचना देने पर एंटी रैगिंग स्क्वायड छात्रावास पहुंचा तो आरोपी छात्र भागने लगे। इसमें से दो छात्रों को स्क्वायड ने पकड़ लिया है।

प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि वह रात में ही छात्रावास पहुंचे और प्रथम वर्ष के छात्रों से मिलकर सारा प्रकरण जाना और आरोपी छात्रों पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देते हुए उन्हें बिना डर के शिक्षणरत रहने को कहा। प्राचार्य ने बताया कि बुधवार को एंटी रैगिंग स्क्वायड ने मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट एंटी रैगिंग कमेटी को दी तो मामले की गंभीरता को देखकर एंटी रैगिंग कमेटी ने प्राथमिकता से जांच रिपोर्ट उन्हें दी है। कमेटी ने रिपोर्ट में छह छात्रों (एमबीबीएस 2018 के बैच के चार और दो अन्य सीनियर्स) को बिना अनुमति के जूनियर बैच के हॉस्टल में घुसने एवं जूनियर छात्रों से रैगिंग करने का दोषी माना।

मेरठ कॉलेज: हॉस्टल बंद किए जाने के विरोध में जमकर हंगामा, गेट पर जड़े ताले, बिजली काटी

प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार को सभी छह छात्रों को दंड स्वरूप तीन माह के लिए सभी शैक्षणिक गतिविधियों से निलंबित किया। इस दौरान दोषी छात्र न तो कक्षाओं में प्रवेश कर पाएंगे और ना ही छात्रावास में रह पाएंगे। इसके अतिरिक्त छात्रों पर पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। उन्होंने बताया कि दोषी छात्रों के परिजनों को भी कार्रवाई की सूचना दे दी।

पिछले वर्ष पीड़ित थे, इस बार हो गए आरोपी

रैगिंग प्रकरण में एक और तथ्य सामने आया। मंगलवार की रात में रैगिंग प्रकरण में जांच के बाद 2018 बैच के जो छात्र आरोपी पाए गए हैं, 2018 में सीनियर द्वारा की गई रैगिंग में वह पीड़ित थे।  

पिछले सत्र 2018 में एमबीबीएस के सीनियर छात्रों ने 2018 बैच के नए छात्रों के साथ रैगिंग की। रैगिंग में सीनियर छात्रों ने इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी रेजर से 2018 बैच के एक दर्जन से भी अधिक के छात्रों के सिर के बाल काटकर गंजे कर दिए थे। छात्रों से अश्लील गाने और चुटकुले सुनाने को कहा। रैगिंग प्रकरण की जानकारी मिलने पर कॉलेज की तत्कालीन एंटी रैगिंग टीम ने दोषी छात्रों पर कार्रवाई की। अब उन्हीं छात्रों पर जूनियर छात्रों से रैगिंग करने का आरोप लगा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed